old smartphones : बड़े काम का है आपको पुराना स्मार्टफोन, कार में टच स्क्रीन के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

old smartphones : बड़े काम का है आपको पुराना स्मार्टफोन, कार में टच स्क्रीन के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

old smartphones : अक्सर हम अपने फोन को पुराना होने के बाद सोचते है कि इसका क्या किया जा सकता है.

ऐसे में ज्यादातर लोग अपने पुराने फोन को रद्दी दराज में रख देते हैं या इसे बेच देते हैं,

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन सोचिए अगर आप अपना पुराना फोन (old smartphones) न बेच पाएं, तो क्या होगा?

इसे आप कबाड़ में बेच देंगे या फिर कूड़ेदान में डाल देंगें. इस तरह आपका फोन लेक्ट्रॉनिक वेस्ट बन जाएगा, लेकिन क्या

आप जानते हैं कि आप अपने पुराने फोन का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं और उसे वेस्ट होने से बचा सकते हैं.

आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं,

जिसकी मदद से आप अपने पुराने फोन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि वेस्ट होने से भी बचा सकते हैं,

तो चलिए अब आपको बताते हैं कि आप अपने पुराने फोन का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.

कार में टच स्क्रीन के लिए करें यूज

कई बार कार में टच पैनल नहीं मिलता है या कुछ लोग टच पैनल को एक्सेसरीज के रूप में लगवाना पसंद नहीं करते हैं.

ऐसे में आप अपने पुराने फोन को ऑटोमैट ऐप डाउनलोड करके कार के टच स्क्रीन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे आप फोन पर गूगल मैप्स देखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसके अलावा आप इसका यूज म्यूजिक सुनने के लिए भी कर सकते हैं.

डैश कैमरा बदलें फोन

इसके अलावा अगर आपके पुराने फोन में कैमरा ठीक से काम कर रहा है तो आप उसे डैश कैमरा में भी बदल सकते

हैं. इसके लिए आपको प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से कोई भी डैश कैमरा ऐप डाउनलोड करनी होगी.

फोन को सीसीटीवी में बदले

इसके अलावा आप अपने पुराने फोन की सेटिंग में कुछ बदलाव करके उसे CCTV बना सकते हैं. इसके लिए

आपको IP Webcam app इंस्टॉल करना होगा. IP Webcam को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...