Old Bike: क्या आप बेचना चाहते हैं अपनी पुरानी मोटरसाइकिल? इन टिप्स को अपनाकर पाएं सही दाम 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Old Bike: क्या आप बेचना चाहते हैं अपनी पुरानी मोटरसाइकिल? इन टिप्स को अपनाकर पाएं सही दाम

Old Bike: अपनी बाइक सही आदमी को खोजकर बेचना और उससे अच्छी कीमत पर बेचने अपने आप में ये बड़ा काम है। क्योंकि कई बार लोग बाइक खरीदकर उसका इस्तेमाल अपराध के लिए करते हैं।

अगर आप अपनी पुरानी बाइक बेचने का प्लान बना रहे हैं तो नीचे कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं उनका फॉलो जरूर करें। बेहतरीन डील मिल सकती है

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :motorcycle accident payouts:सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को कौन देगा मुआवजा?

बाइक की कंडिशन रखें सही

सबसे पहले आप अपनी बाइक की कंडिशन सही रखें। मान लीजिए आपकी बाइक कोई लेना आया और टेस्ट राइड किया जहां उसको बाइक में काफी शोर महसूस हुआ तो उसका मन पहले ही उतर जाएगा।

अगर वो ये सौदा फिक्स भी करता है तो बहुत कम कीमत देगा। इसलिए सलाह दी जाती है कि अपने बाइक को साफ सुथरा और नॉइस फ्री रखें।

सर्विंग करवाएं

सबसे जरूरी काम में एक काम बाइक की सर्विसिंग करवाना है।अगर आप पुरानी बाइक को बेचने का मन बना रहे हैं और अच्छी कीमत चाहते हैं तो सबसे पहले उसकी डेंटिंग पेंटिंग अच्छे से करवा लें।

इसके अलावा बाइक को सर्विस सेंटर पर ले जाकर एक बार उसकी सर्विसिंग करवा दें, ताकि उसमें से कोई बेवजह आवाज न आए। अगर खरीददार को आपकी बाइक अच्छा लगेगी तभी आपको अच्छी कीमत देने के लिए राजी होगा।

खरीददार की करें पूरी तरह जांच

आप जब भी अपनी बाइक बेचें खरीददार के बारे में जरूर पता करें। कई बार ऐसा भी होता है कि खरीददार अपराध के लिए बाइक इस्तेमाल करने की फिराक में है।

ऐसे में सबसे पहले आप मुसिबत में आएगें। इसलिए सलाह दी जाती है कि कोई ऐसे खरीददार को अपनी बाइक बेचें जिसके बारे में आप बखूबी जानते हों।

बाइक ट्रांसफर करवाना बेहद जरूरी

बहुत से लोग आलस के कारण बाइक बेचते समय प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन नहीं करते हैं। अगर आप भी अपनी बाइक को बेचना का प्लान बना रहे हैं और आप चाहते हैं कि बेचने के बाद आपको कोई प्रॉब्लम न हो तो आप गाड़ी को ट्रांसफर करने के बाद ही राहत की सांस लें।

यह भी पढ़ें :सैन डिएगो में motorcycle attorneys california की क्या है भूमिका,जानें 

जब आप अपनी बाइक को बेचने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले बाइक के सभी दस्तावेज को रख लें, ताकि आपको बाइक बेचते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मामले में आपको बाइक ओनरशिप सर्टिफिकेट, प्रदूषण सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, सेल्स एग्रीमेंट और कुछ अन्य डॉक्यूमेंट को भी संभाल कर रख लें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...