Nykaa: लगातार टूट रहा शेयर, नायका में मैनेजमेंट लेवल पर भूचाल, इस बड़े अधिकारी ने दिया इस्तीफा
Nykaa: ब्यूटी स्टार्टअप कंपनी नायका (Nykaa) में इन दिनों बड़ा उथल-पुथल है।
जहां एक तरफ दिग्गज निवेशक कंपनी को छोड़ कर बाहर निकल रहे हैं।
वहीं, अब मैनेजमेंट लेवल पर एक बड़े अधिकारी ने कंपनी को अलविदा कह दिया है।
दरअसल, नायका के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) पद से अरविंद अग्रवाल के इस्तीफे की घोषणा कर दी है।
अग्रवाल इस पोस्ट पर 25 नवंबर 2022 तक ही रहेंगे।उसके बाद वे नायका से बाहर हो जाएंगे।
अग्रवाल ने क्या कहा?
अपने इस्तीफे पर अग्रवाल ने कहा, “नायका की अब तक की अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनना बहुत अच्छा रहा है।
मेरी अब तक की सभी सीख और अनुभवों ने मुझे डिजिटल अर्थव्यवस्था और स्टार्टअप में आगे बढ़ने का मौका दिया
और कई अवसर दिए। मैं नायका को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देता हूं और हमेशा नायका फैमिली का हिस्सा रहूंगा।”
शेयरों के हाल भी खराब
आपको बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत नायका (Nykaa) के शेयरों के लिए बेहद खराब रहा है।
आज कंपनी के शेयर 4.66% की गिरावट के साथ 174.95 रुपये पर बंद हुए।
इससे पहले सोमवार को भी कंपनी के शेयर 4% से अधिक पर ही बंद हुए थे।
10 नवंबर को कंपनी का लाॅक इन पीरियड समाप्त हुआ है, जिसके बाद लगातार
बड़े निवेशक कंपनी से बाहर निकल रहे हैं। आज मंगलवार को
फंड कंपनी लाइटहाउस इंडिया ने 365 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए।
