Nitin Gadkari ने दे दी ऐसी खुशखबरी, हाइवे पर चलने वालों की हो गई मौज, इस साल मिलेगा यह बड़ा फायदा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Nitin Gadkari ने दे दी ऐसी खुशखबरी, हाइवे पर चलने वालों की हो गई मौज, इस साल मिलेगा यह बड़ा फायदा

Nitin Gadkari: हाइवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है.

अगर आप भी हाइवे पर सफर करने जा रहे हैं तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari )

- Advertisement -
- Advertisement -

की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई है. नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-देहरादून

एक्सप्रेसवे का निर्माण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा.

बता दें इस एक्सप्रेस वे के जरिए हाइवे पर चलने वालों को बड़ा फायदा मिलने वाला है.

212 किमी लंबा होगा एक्सप्रेस वे

नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए हए बताया है कि एक्सप्रेसवे 212 किलोमीटर लंबा है

और इसकी निर्माण लागत 12,000 करोड़ रुपये है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने

कहा कि छह लेन वाली दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

नई परियोजना का 60-70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है.

90 मिनट में दिल्ली से पहुंच जाएंगे हरिद्वार

गडकरी ने पांचवें अयोध्या पर्व को संबोधित करते हुए कहा है

कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा,

जिसके बाद लोग दिल्ली से देहरादून सिर्फ दो घंटों में जबकि दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में

पहुंचेंगे. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, एक्सप्रेसवे को चार खंडों में विभाजित किया गया

है और इसे दिल्ली में अक्षरधाम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के शुरुआती

बिंदु से शास्त्री पार्क, खजूरी खास, बागपत, शामली,

सहारनपुर से उत्तराखंड में देहरादून तक बनाया जा रहा है.

एक्सप्रेस वे का किया गया निरीक्षण

आपको बता दें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को

एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक,

एक्सप्रेसवे को चार खंडों में बांटा गया है और इसे दिल्ली में अक्षरधाम के पास दिल्ली-मुंबई

एक्सप्रेस-वे के शुरुआती बिंदु से शास्त्री पार्क, खजूरी खास, बागपत,

शामली, सहारनपुर से उत्तराखंड में देहरादून तक बनाया जा रहा है.

जारी हो गया है बयान

बयान के मुताबिक, समूचे एक्सप्रेसवे के निर्माण में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं

और इनमें गणेशपुर से देहरादून तक का मार्ग वन्यजीवों के लिए सुरक्षित किया गया है.

बयान के मुताबिक, इसमें 12 किलोमीटर की एलिवेटेड सड़क, छह पशु अंडरपास,

दो हाथी अंडरपास, दो बड़े पुल तथा 13 छोटे पुलों का प्रावधान है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related