Nitin Gadkari ने दी खुशखबरी, हाइवे पर चलने वालों की हो जाएगी मौज
Nitin Gadkari:देशभर में सड़कों के विकास से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) तक
काफी कुछ बदल गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने जानकारी देते हुए बताया है
कि अब वह इलेक्ट्रिक हाइवे (electric highway) को डेवलप करने का काम कर रही है.
नितिन गडकरी ने कहा कि आर्थिक रूप से व्यवहारिक होने के कारण सरकार
इलेक्ट्रिक राजमार्गों को विकसित करने पर काम कर रही है. गडकरी ने इससे पहले कहा था
यह भी पढ़ें :Nitin Gadkari : ट्रक ड्राइवरों के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का सबसे बड़ा ऐलान, सुनकर आप भी खुशी से उछल पड़ेंगे
कि दिल्ली और जयपुर के बीच भारत का पहला इलेक्ट्रिक राजमार्ग बनाना उनका सपना है.
3.50 रुपये प्रति यूनिट दर से मिलेगी बिजली
मंत्री ने यहां वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एक्मा) के वार्षिक सम्मेलन में कहा है
कि इलेक्ट्रिक राजमार्ग के बारे में मेरा विचार है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) मार्ग अधिकार देगा…
आज मेरी बिजली मंत्रालय से बात हुई है. मैं कोशिश कर रहा हूं कि 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से
बिजली मिले, नहीं तो वाणिज्यिक बिजली दर 11 रुपये प्रति यूनिट है.
