NFSA: राशन की दुकान से अब मिलेगी फ्री चीनी और नमक, सरकार की यह  है तैयारी… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

NFSA: राशन की दुकान से अब मिलेगी फ्री चीनी और नमक, सरकार की यह  है तैयारी…

NFSA: उत्तराखंड सरकार राशन की दुकानों से गरीबों को फ्री चीनी और नमक भी मुहैया करवा सकती है,

या लाभार्थियों को बेहद रियायती मूल्य पर मिल सकता है। अंत्योदय और

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए-NFSA) के 14 लाख

राशन कार्ड धारकों को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

नए साल 2023 में इस योजना को लागू किया जा सकता है। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने इसके संकेत दिए।

उन्होंने बताया कि चीनी और नमक दोनों ही जीवन से जुड़े तत्व है।

केंद्र सरकार ने आगामी एक साल के लिए एनएफएसए योजना के तहत

अगले एक साल तक प्रति यूनिट पांच किलो गेहूं-चावल मुफ्त देने का निर्णय किया।

दो फार्मूलों पर मंथन

फार्मूला 01:

पहले प्रस्ताव के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को हर महीने एक किलो चीनी और एक किलो नमक देने पर

विचार किया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 1.80 लाख के करीब है। इससे सरकार ज्यादा आर्थिक बोझ

नहीं आएगा। यह वर्ग बीपीएल श्रेणी के भी नीचे आता है और विकास की मुख्यधारा से वंचित भी है।

फार्मूला 02:

दूसरे प्रस्ताव के तहत अंत्योदय और एनएफएसए के तहत आने वाले 12 लाख से ज्यादा

राशन कार्ड धारकों को शामिल करने की संभावना तलाशी जा रही है।

इसके सीएम दाल योजना के तहत सब्सिड़ी तय करते हुए नमक और

चीनी को बाजार भाव से कम मूल्य पर राशन की दुकानों के जरिए मुहैया कराया जाए।

अधिकारियों को चीनी-नमक योजना का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

नए साल में अप्रैल से राशन की दुकानों से फोर्टिफाइड चावल मिलना शुरू हो जाएगा।

चीनी और नमक भी रियायती मूल्य पर मिलने से आम गरीब व्यक्ति को राहत मिलेगी। इसके आर्थिक व्यवभार का

आंकलन करने के बाद मुफ्त अथवा रियायती मूल्य पर उपलब्ध कराने पर निर्णय किया जाएगा।

रेखा आर्या, खाद्य मंत्री’

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related