New suvs 2024: 30Km माइलेज वाली इस SUV को खरीदने टूट पड़े लोग, वेटिंग पीरियड 13 महीने पहुंचा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

New suvs 2024: 30Km माइलेज वाली इस SUV को खरीदने टूट पड़े लोग, वेटिंग पीरियड 13 महीने पहुंचा

new suvs 2024: हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि इन कारों पर लंबी वेटिंग चल रही है। हाइब्रिड सेगमेंट में मारुति और टोयोटा की कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है।

खासकर टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाईराइडर CNG ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। कंपनी ने इस कार की डिमांड और सप्लाई के बीच के अंतर को कम करते हुए इसका वेटिंग पीरियड कम कर दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :मारुति और हुंडई कारों की बाट लगाएगी नई tata नैनो, ये होंगे कीमत व गजब फीचर्स 

इस महीने इस कार को खरीदने पर ग्राहकों को डिलीवरी के लिए 12 से 13 महीने का इंतजार करना होगा।

जनवरी में इसका वेटिंग पीरियड 14 से 15 महीने था। यानी इसमें 2 महीने की कटौती हुई है। इसी कार के नियो ड्राइव वैरिएंट की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 8 से 9 महीने का इंतजार करना पड़ेगा है।

जबकि हाइब्रिड मॉडल 4 से 5 महीने के इंतजार के बाद मिल जाएगा। दूसरी तरफ, इनोवा हाईक्रॉस (हाइब्रिड) की डिलीवरी के लिए 12 से 13 महीने इंतजार करना पड़ेगा। जनवरी में ये वेटिंग 14 से 15 महीने की थी।

अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG का इंजन

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में 1.5 लीटर K-सीरीज इंजन लगा है, जो कि 5500rpm पर 86.63 bhp पावर और 4200rpm पर 121.5Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। SUV के इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

टोयोटा ने इससे पहले अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ पेश किया था। टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा। इसका माइलेज 26.6 KM/KG का है।

जबकि ग्रैंड विटारा CNG का माइलेज भी इतना ही है। हाइराइडर स्ट्रांग-हाइब्रिड में 0.76 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो ARAI सर्टिफाइट 29.97 kmpl का माइलेज देती है।

यह भी पढ़ें :Maruti Swift: पहली बार नई मारुति स्विफ्ट में मिलेगा ये गजब का सेफ्टी फीचर, ये फिर से बना देगा इसे देश की नंबर-1 कार

अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG के फीचर्स

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, फुल-LED हेडलैंप,

एम्बिएंट इंटीरियर लाइटिंग, 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) मिलता है। इसमें 17-इंच की अलॉय व्हील के साथ टोयोटा का आई-कनेक्ट सॉफ्टवेयर भी मिलता है। जो आपकी ड्राइविंग को आसान बनाने का काम करेगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...