Neck Cancer:गर्दन का दर्द बन सकता है गर्दन के कैंसर का कारण, जानिए इससे कैसे बचें?
Neck Cancer: हमारी जीवनशैली के कारण गर्दन का दर्द काफी आम समस्या हो गई है।
गलत सिटिंग पोस्चर के कारण, बहुत देर तक गर्दन झुका कर बैठने से,
मसल स्ट्रेन या गलत पोस्चर में सोना जैसे कई कारण हैं, जो आपकी गर्दन में दर्द का कारण बन सकते हैं।
यह दर्द आमतौर पर कुछ समय में ठीक हो जाता है। अपने पोस्चर को
ठीक करके या मालिश आदि से यह दर्द ठीक हो सकता है। यह चिंता का विषय तब बनता है,
जब यह दर्द बार-बार वापस आने लगता है या यह ठीक नहीं होता।
यह भी पढ़ें :इस Cancer संस्थान में मरीजों को फ्री इलाज, इस योजना से मिलेगी राहत
बार-बार गर्दन में दर्द होना गले या सिर के कैंसर का एक लक्षण हो सकता है।
इसलिए अगर यह समस्या आपके साथ हो रही है, तो सतर्क हो जाइए।
आइए जानते हैं नेक और हेड कैंसर के क्या लक्षण होते हैं और क्या रिस्क फैक्टर हो सकते हैं।
क्या है नेक और हेड कैंसर के लक्षण?
सोर थ्रोट
सिर दर्द
गर्दन का दर्द, जो ठीक नहीं होता
सांस लेने या बोलने में तकलीफ
मुंह में या जीभ पर छाला, जो ठीक नहीं होता
जबड़े या गर्दन में सूजन
नाक से खून आना
कान में दर्द या इन्फेक्शन
निगलने में या चबाने में तकलीफ होना
ऊपरी दांतों में या चेहरे में दर्द होना
लार में खून आना
क्या हो सकते हैं रिस्क फैक्टर?
तंबाकू का सेवन- तंबाकू गले के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है।
इसके सेवन से गले और सिर के कैंसर के होने की संभावना बढ़ जाती है।
इसलिए तंबाकू का सेवन किसी भी प्रकार से न करें। सिग्रेट, खैनी, पान मसाला आदि का सेवन बंद कर दें।
एचपीवी इन्फेक्शन– एचपीवी के संक्रमण से गले और सिर के कैंसर होने की
संभावना होती है। इसलिए इसकी वैक्सिन लेना बेहद जरूरी है।
खतरनाक केमिकल का एक्सपोजर- आपके काम के कारण हो सकता है
कि आपको पेंट की गंध, लकड़ी के डस्ट आदि में काफी समय बिताना पड़ता हो।
यह गले और सिर के कैंसर की वजह बन सकता है। इसलिए ऐसे केमिकल्स से बचने की कोशिश करें।
खराब ओरल हाइजिन– ओरल हेल्थ का ख्याल न रखने से नेक और
हेड कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।इसलिए ओरल हाइजिन का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
कैसे करें बचाव?
स्मोकिंग न करें।
एल्कोहल का सेवन न करें।
एचपीवी वैक्सिन जरूर लें।
बिना कंडोम के शारीरिक संबंध न बनाएं।
डेंटिस्ट के पास रेगुलर चेकअप के लिए जाएं ताकि कैंसर की समस्या हो भी तो वक्त रहते पता चल सके।
डाइट का ख्याल रखें।
ओरल हेल्थ का ख्याल रखें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
