Mutual funds: 60 में होंगे ठाठ…2.5 करोड़ रुपए के मालिक होंगे आप, बस उम्र के हिसाब से इतने रुपए की शुरू करें SIP

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mutual funds: 60 में होंगे ठाठ…2.5 करोड़ रुपए के मालिक होंगे आप, बस उम्र के हिसाब से इतने रुपए की शुरू करें SIP

Mutual funds:आज के समय में करोड़पति बनना कोई बड़ी बात नहीं है. इसके लिए आपको ऐसी स्‍कीम्‍स में निवेश करना होगा, जहां आपको अच्‍छा रिटर्न मिल सके. बेहतर रिटर्न के लिहाज से म्‍यूचुअल फंड्स आजकल तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

इसमें सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान (Systematic Investment Plan) के जरिए निवेश का तरीका काफी पसंद किया जा रहा है.

- Advertisement -
- Advertisement -

एक्‍सपर्ट्स की मानें तो लॉन्‍ग टर्म की एसआईपी में औसतन 12 फीसदी के हिसाब से रिटर्न मिल जाता है. ये किसी भी सरकारी स्‍कीम्‍स की तुलना में काफी बेहतर है.

अगर आप भी करोड़पति बनने का सपना देखते हैं, तो SIP के जरिए इस सपने को पूरा कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं वो तरीका जिसके जरिए आप 60 की उम्र तक आप SIP के जरिए 2.5 करोड़ रुपए तक जोड़ सकते हैं.

लेकिन इसके लिए आपको उम्र के हिसाब से एक निश्चित अमाउंट की एसआईपी शुरू करनी होगी. जानिए 2.5 करोड़ रुपए जोड़ने के लिए 25, 30 और 35 साल की उम्र में आप कितने की एसआईपी शुरू कर सकते हैं.

25 साल की उम्र में कितने की SIP

अगर आपकी उम्र 25 साल है तो आप 4000 रुपए महीने की एसआईपी शुरू करें. इस एसआईपी को आपको लगातार 60 की उम्र तक यानी लगातार 35 साल तक जारी रखना होगा.

4000 रुपए महीने के हिसाब से आप 35 सालों में 16,80,000 रुपए का निवेश करना होगा. एसआईपी कैलकुलेटर के हिसाब से देखें तो आपको 12 फीसदी के हिसाब से 2,43,01,076 रुपए का ब्‍याज मिलेगा.

इस तरह 60 की उम्र पर इन्‍वेस्‍टेड अमाउंट और इंटरेस्‍ट को मिलाकर आपको कुल 2,59,81,076 रुपए मिलेंगे जो 2.5 करोड़ से कहीं ज्‍यादा होंगे.

30 साल की उम्र में कितने की SIP

अगर आप 30 साल की उम्र पर SIP शुरू करते हैं तो आपको कम से कम 7200 रुपए की एसआईपी शुरू करनी होगी और इसे 60 की उम्र तक यानी 30 सालों तक चलाना होगा.

30 सालों में आप कुल 25,92,000 रुपए का निवेश करेंगे और 12 फीसदी के हिसाब से आपको 2,28,23,379 रुपए का ब्‍याज मिलेगा. इस तरह 60 की उम्र पर आप ₹2,54,15,379 रुपए के मालिक होंगे.

35 साल की उम्र में कितने की SIP

अगर आप 35 की उम्र तक 2.5 करोड़ रुपए जोड़ना चाहते हैं तो आपको 13,200 रुपए की एसआईपी शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको 13,200 रुपए की एसआईपी शुरू करनी होगी और इसे कम से कम 25 साल तक चलाना होगा.

25 सालों में आपका कुल निवेश 39,60,000 रुपए का होगा और इस पर ब्‍याज 2,10,88,783 रुपए मिलेगा. इस तरह 60 की उम्र पर निवेशित रकम और ब्‍याज को मिलाकर आपको कुल 2,50,48,783 रुपए मिलेंगे.

(डिस्‍क्‍लेमर: म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं. निवेश से पहले स्‍वयं पड़ताल कर लें या अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related