Multibagger Stock: निवेशक हुए मालामाल, 294 रुपये से 3000 पर पहुंचा स्टॉक, सिर्फ 3 साल में दिया छप्परफाड़ रिटर्न

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Multibagger Stock: निवेशक हुए मालामाल, 294 रुपये से 3000 पर पहुंचा स्टॉक, सिर्फ 3 साल में दिया छप्परफाड़ रिटर्न

Multibagger Stock Return 2023: शेयर मार्केट (Share Market) में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए

अच्छी खबर है. अगर आप भी किसी सेक्टर में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं

- Advertisement -
- Advertisement -

तो आज हम आपको पावर सेक्टर के एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं,

जिसने निवेशकों को 929 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. इस शेयर का नाम अपार

इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Apar Industries Limited) है. 3 साल पहले इस शेयर की कीमत 294 रुपये के लेवल पर थी

और आज कंपनी का स्टॉक 2,931.10 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

YTD अवधि में कितना बढ़ा शेयर

आपको बता दें YTD समय में इस शेयर की कीमत में 60.68 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है.

2 जनवरी को कंपनी का शेयर 1824 रुपये के लेवल पर था. पिछले 4 महीनों में कंपनी का शेयर 1,106.90 रुपये बढ़ा है

और  शुक्रवार को यह शेयर 2,931.10 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

एक साल में 2,277.85 रुपये बढ़ा स्टॉक

पिछले एक साल की अवधि में शेयर में स्टॉक 348.69 फीसदी बढ़ा है. 5 मई 2022 को कंपनी का शेयर 653 रुपये

के लेवल पर था और पिछले एक साल में शेयर की कीमत में 2,277.85 रुपये का इजाफा देखने को मिली है.

3 साल में 1 लाख के बन गए 10 लाख

बता दें 3 साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 929 फीसदी का रिटर्न दिया है. 4 मई 2020 को कंपनी का शेयर 294 रुपये

के लेवल पर था. अगर किसी निवेशक ने 3 साल पहले इस स्टॉक में

1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसका पैसा करीब 10.29 लाख रुपये हो गया होता.

एक साल में 4 गुना हो गया होता पैसा

अपार इंडस्‍ट्रीज के शेयर में अगर किसी निवेशक ने 1 साल पहले एक लाख रुपये का निवेश किया था

तो आज उसको एक लाख के बदले 426,241 रुपये हो चुका है.

यानी एक साल में ही उसका पैसा चार गुना से ज्‍याद बढ़ चुका है.

इसी तरह अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में छह महीने पहले

एक लाख रुपये लगाए थे, तो आज उसे 186,978 रुपये मिल रहे हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.) 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...