Mukesh Ambani की नई कंपनी संभालेंगी ईशा अंबानी, RBI ने दी मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mukesh Ambani की नई कंपनी संभालेंगी ईशा अंबानी, RBI ने दी मंजूरी

Mukesh Ambani: र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) ने जियो

फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के निदेशक के रूप में ईशा अंबानी के नाम पर मंजूरी दे दी है.

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके अलावा जेएफएसएल (JFSL) के डायरेक्‍टर के तौर पर

अंशुमन ठाकुर और हितेश कुमार सेठिया के नाम पर आरबीआई ने मुहर लगा दी.

केंद्रीय बैंक की तरफ से 15 नवंबर को नियुक्तियों को मंजूरी दी गई.

यह अनुमोदन छह महीने के लिए वैध होगा. इससे पहले र‍िलायंस र‍िटेल की कमान भी ईशा अंबानी के हाथों है.

कंपनी का टर्नओवर 52.45 करोड़ रुपये

आरबीआई की तरफ से एक लेटर में कहा गया क‍ि यद‍ि कंपनी

इस प्रस्‍ताव को छह महीने की तय टाइम ल‍िमिट के अंदर प्रभावी करने में विफल रहती है,

तो उसे कारण बताने के साथ ही फिर से आवेदन करना होगा.

कंपनी का टर्नओवर 52.45 करोड़ रुपये और मार्केट-कैप 1,44,219.55 करोड़ रुपये रहा.

यह भी पढ़ें :41 करोड़ ग्राहकों को मौज, Jio चुपके से लाया नए प्रीपेड प्लान; 365 दिन की फुर्सत

प‍िछले द‍िनों र‍िलायंस इंडस्‍ट्रीज की तरफ से डी-मर्जर के जर‍िये अपने

फाइनेंश‍ियल ब‍िजनेस को अलग क‍िया गया. कंपनी की शेयर बाजार में ल‍िस्‍ट‍िंग अगस्‍त में हुई थी.

227 रुपये पर पहुंचा शेयर

गुरुवार को बंद हुए कारोबारी सत्र में ज‍ियो फाइनेंश‍ियल का शेयर 2.75 अंक की तेजी के साथ

227 रुपये पर बंद हुआ. शेयर का 52 हफ्ते का टॉप लेवल 278.20 रुपये अैर लो

लेवल 204.65 रुपये है. जानकारों की तरफ से शेयर में लॉन्‍ग टर्म में न‍िवेश करने की सलाह दी गई है.

आपको बता दें 7 जुलाई को हुई मीट‍िंग में कंपनी बोर्ड की तरफ से ईशा अंबानी और

अंशुमन ठाकुर को नॉन एग्‍जीक्‍यूट‍िव डायरेक्‍टर नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी.

कंपनी की तरफ से कहा गया था क‍ि निदेशकों की नियुक्ति आरएसआईएल (RSIL) के सदस्यों और

आरबीआई (RBI) के अनुमोदन के आधार पर होगी. यह आरबीआई

(RBI) की मंजूरी प्राप्त होने की तारीख से प्रभावी होगी.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...