Monsoon: इन राज्यों में अगले तीन दिनों में दस्तक देने जा रहा मॉनसून,होगी खूब झमाझम बारिश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Monsoon: इन राज्यों में अगले तीन दिनों में दस्तक देने जा रहा मॉनसून,होगी खूब झमाझम बारिश

Monsoon: देश में इस साल ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ी है।

राजस्थान के फलौदी में तो अधिकतम तापमान 50 डिग्री को टच कर गया,

- Advertisement -
- Advertisement -

जबकि दिल्ली में भी गर्मी ने लोगों को लंबे समय तक बेहाल रखा। लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं

उनके राज्य में मॉनसून (Monsoon) की दस्तक कब होगी।

पिछले महीने के आखिरी में केरल से दस्तक देने वाला मॉनसून अब महाराष्ट्र पहुंच गया है।

अगले चंद दिनों में मॉनसून मुंबई पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया है

अगले तीन से चार दिनों में साउथवेस्ट मॉनसून किन राज्यों में पहुंचने वाला है।

साउथवेस्ट मॉनसून पर दिया अपडेट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को साउथवेस्ट मॉनसून पर अपडेट देते हुए कहा कि अगले

3-4 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र (मुंबई सहित) के कुछ और हिस्सों,

तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों,

पश्चिम मध्य के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के

कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने की संभावना है।

जहां पर मॉनसून की एंट्री हो चुकी है

मौसम विभाग ने मैप जारी करते हुए उन राज्यों के नाम बताए हैं,

जहां पर मॉनसून (Monsoon) की एंट्री हो चुकी है। इनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक,

आंध्र प्रदेश में लगभग पूरी तरह से मॉनसून आ चुका है, जबकि महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी मॉनसून ने बीते दिन

दस्तक दे दी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मॉनसून की एंट्री पिछले महीने के आखिरी में ही हो गई थी।

दिल्ली में 27 जून को मॉनसून पहुंच सकता है

आने वाले दिनों में मॉनसून के उत्तर भारत के राज्यों समेत बाकी राज्यों में पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :Monsoon : अगले दो दिनों में इन राज्यों में देगा मानसून देगा दस्तक, होगी झमा-झम बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून 20 और 25 जून को गुजरात, 30 जून

और पांच जुलाई को राजस्थान पहुंच सकता है। इसके अलावा, 15 जून को एमपी के कुछ इलाकों में

मॉनसून (Monsoon) के पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 20 जून को बाकी इलाकों में पहुंचेगा।

यूपी की बात करें तो यहां मॉनसून 15 से 20 जून के बीच पहुंचता है।

इस बार 18-20 जून में इसके वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए यूपी में दस्तक देने की संभावना है।

वहीं, दिल्ली में 27 जून को मॉनसून पहुंच सकता है, जिसके बाद झमाझम बारिश होगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...