Monsoon: अगले चार दिनों तक होगी झमाझम बारिश, गिरेंगे ओले; मौसम विभाग की लेटेस्ट चेतावनी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Monsoon: अगले चार दिनों तक होगी झमाझम बारिश, गिरेंगे ओले; मौसम विभाग की लेटेस्ट चेतावनी

monsoon: मॉनसून के आने से पहले ही देश के विभिन्न राज्यों में बारिश हो रही है।

उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिली है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई राज्यों में बारिश का

अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 31 मई तक आंधी-पानी जारी रहने वाला है।

इस दौरान 29 और 30 मई को भारी बारिश होगी। 29 मई को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है,

जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान में 28-30 मई,

जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 मई, उत्तराखंड

में 29 मई को ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 व 29 मई, राजस्थान में 28 से 30 मई, हरियाणा,

दिल्ली और उत्तराखंड में 29 मई को तेज हवाएं चलेंगी और आंधी-तूफान आने की भी आशंका है।

इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने वाली है।

इस दौरान अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

उत्तरी राजस्थान में 28 व 29 मई को भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, आंधी तूफान जारी रहेगा।

इसके बाद इसमें कमी देखी जा सकती है। मध्य प्रदेश में 28 और 29 मई, छत्तीसगढ़ में 28 मई को आंधी

आ सकती है। उत्तरी मध्य प्रदेश में 28 मई को ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो साउथ इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों

तक हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, तमिलनाडु में 27 से 31 मई और एक जून,

केरल में 28, 29, 31 मई और एक जून, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में

31 मई व एक जून को भारी बरसात होने वाली है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में

अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related