Monkeypox: उत्तर प्रदेश मे अब एमपॉक्स का नये स्वरूप का अलर्ट, अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जारी की गई एडवाइजरी
Monkeypox: एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) के नए स्वरूप को लेकर यूपी में भी अलर्ट है। अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी जिलों को सतर्क किया जा चुका है। संदिग्ध मरीजों की पहचान से लेकर उन्हें आइसोलेशन में रखने के इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा गया है।
दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मंकीपॉक्स को दोबारा अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने यूपी सहित सभी राज्यों के मुख्य सचिव को एडवाइजरी जारी कर सचेत किया है।
राज्य के सभी प्रवेश स्थलों (एंट्री) प्वाइंट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।
एंट्री वाले जिलों में एक चिकित्सा इकाई को चिन्हित करते हुए वहां ट्रांजिट आइसोलेशन फैसिलिटी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभावित देशों से आने वालों पर खास नजर
खासतौर से उन देशों से आने वालों पर विशेष निगाह रखी जाएगी, जहां इसके केस मिले हैं।
मंकीपॉक्स के लक्षण, इसके फैलने के तरीके और समय पर रिपोर्टिंग की आवश्यकता को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इसमें खासतौर से लगातार बुखार, अत्यधिक कमजोरी और अज्ञात कारणों वाले दाने शामिल हैं।
अस्पतालों में मरीज़ों को अलग रखने की व्यवस्था, आवश्यक दवाओं और संसाधनों की उपलब्धता और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सभी संदिग्ध मामलों को तुरंत आइसोलेशन में रखना होगा और संक्रमण रोकथाम के सख्त उपायों का पालन करना आवश्यक है।
इसके अलावा इलाज केवल लक्षणों के आधार पर किया जाएगा और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालनअनिवार्यहोगा।
केरल में एमपॉक्स का एक और मामला
केरल के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में एमपॉक्स का एक और मामला सामने आया है।
विभाग ने जिन लोगों में इसके लक्षण हैं, उनसे उपचार कराने का आग्रह किया है।
इस सप्ताह की शुरुआत में देश में नए स्ट्रेन का पहला पुष्ट मामला केरल में दर्ज किया था।
स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजितकी की गई।
