Molestation:चलती ट्रेन में महिला ने मचाया शोर, सहयात्री की शर्मनाक हरकत पर हंगामा, जानें पूरा मामला..
Molestation: चलती ट्रेन में एक युवक ने बर्थ पर सो रही महिला से छेड़छाड़ कर दी।
इस पर महिला ने शोर मचा दिया और सहयात्रियों की मदद से उसे पकड़ लिया।
कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन जब बरेली जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गाजीपुर निवासी एक महिला शुक्रवार रात सुहेलदेव एक्सप्रेस से आनंद विहार जा रही थी।
ट्रेन की एस-थ्री कोच में उनका रिजर्वेशन था। रात करीब पौने तीन बजे हरदोई के
आसपास उनकी बर्थ के पास बैठे युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
इस पर महिला ने शोर मचा दिया और सहयात्रियों की मदद से उसे पकड़ लिया।
इसी बीच ट्रेन का एस्कॉर्ट पहुंच गया और इसकी जानकारी कंट्रोलरूम को दी गई।
ट्रेन जब बरेली जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अरशद बताया है। इंस्पेक्टर जीआरपी
अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
