Mobile Recharge: हो जाएं सावधान! 28 दिन के FREE Recharge से जुड़ा ये ऑफर कर सकता आपको कंगाल
Mobile Recharge: सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और व्हाट्सऐप पर आजकल
एक मेसेज तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये मेसेज फ्री में मोबाइस रिचार्ज देने का दावा कर रहा है।
मेसेज में लिखा है कि मोदी सरकार (Modi Government) देश के हर
यूजर को फ्री में 239 रुपए का रिचार्ज ऑफर कर रही है। इस रिचार्ज की वेलिडिटी 28 दिनों की है।
अगर आपके पास भी यह मेसेज आया है तो आज आपके लिए ये खबर पढ़ना बेहद ही जरूरी है।
239 रुपये का रिचार्ज फ्री या नहीं?
वायरल हो रहे मेसेज की सच्चाई यह है कि सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी प्लान ऑफर
नहीं किया जा रहा जिसमें फ्री रिचार्ज की बात कही गई हो।
वायरल हो रहा यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। इस मेसेज में दिया गया एक लिंक
आपको धोखाधड़ी करने वालों तक पहुंचाता है। अगर आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं
तो आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। वहीं पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्विटर पर घोषणा की कि
यह मैसेज एकदम फर्जी है और सरकार ने इस तरह के किसी भी प्लान की घोषणा नहीं की है।
फेक मेसेज से बचकर रहें
फेक मेसेज को पहचानना सीखें। किसी भी मेसेज में पैसों या गिफ्ट का लालच दिया जा रहा हो
तो समझ लें की ये फेक मेसेज है। फेक मेसेज में आपको लिंक दिया गया होता है।
इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके अकाउंट से पैसा चोरी हो सकता है।
मेसेज की लैंग्वेज पर ध्यान देना जरूरी। अगर किसी कंपनी की तरफ से कोई मेसेज आता है
तो उसमें भाषा की गलती नहीं होती है। तो समझदारी से
काम लें और अपने पैसों और निजी जानकारी को चोरी होने से बचाएं।
