Mobile number: सावधान,आपका मोबाइल नंबर हो सकता है ब्लॉक
Mobile number: ध्यान से मोबाइल यूजर्स को केंद्र सरकार से झटका लग सकता है,
क्योंकि सरकार ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 28,200 मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक करने का निर्देश दिया है
और टेलीकॉम कंपनियों से इन हैंडसेट से जुड़े 20 लाख मोबाइल नंबरों को दोबारा वेरिफाई करने को कहा है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दूरसंचार विभाग, गृह मंत्रालय और राज्य पुलिस साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
दूरसंचार मंत्रालय ने कहा कि इन विभागों का मिलकर काम करने का मकसद साइबर अपराध से जालसाजों के नेटवर्क को रोकना है ताकि लोगों को डिजिटल खतरों से बचाया जा सके.
20 लाख कनेक्शनों का होगा सत्यापन, सरकार ने दिया निर्देश
गृह मंत्रालय और राज्य पुलिस की जांच से पता चला है कि साइबर अपराधों में 28,200 मोबाइल हैंडसेट का दुरुपयोग किया गया है।
इसके बाद केंद्र सरकार ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 28,200 मोबाइल ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।
इसने इन हैंडसेट से जुड़े 20 लाख मोबाइल नंबरों को फिर से सत्यापित करने के लिए भी कहा है।
दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि अगर फोन नंबर सत्यापित नहीं है तो उसे काट दिया जाए।
एक आधिकारिक बयान से पता चला कि दूरसंचार विभाग ने 7 मई को वित्तीय घोटाले में इस्तेमाल किए गए फोन नंबर को डिस्कनेक्ट कर दिया था और नंबर से जुड़े 20 मोबाइल फोन को ब्लॉक कर दिया था। अब एक बड़ी कार्ययोजना है.
