Mobile चकनाचूर करें या फूंक डालें, हर हाल में डाटा खोज निकलेगा ये स्‍पेशल टूल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mobile चकनाचूर करें या फूंक डालें, हर हाल में डाटा खोज निकलेगा ये स्‍पेशल टूल

Mobile चकनाचूर कर दें, फूंक डालें या नदी में फेंक दें, फिर भी उसका सारा डाटा हासिल किया

जा सकता है। आईआईटी के एक स्टार्टअप ने यह संभव कर दिखाया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इससे पुलिस, सीबीआई, आयकर विभाग या ईडी जैसी एजेंसियों का काम आसान होगा।

इसे संभव बनाने वाली डिवाइस का प्रोटोटाइप तैयार हो गया है।

रक्षा और गृह मंत्रालय की जरूरतों के मुताबिक संशोधन कर यह उन्हें सौंप दिया जाएगा।

तीन साल के शोध के बाद आईआईटी के इंक्यूबेटर रुशित सोनी और कृष मंडालिया के

स्टार्टअप फॉरेंसिक साइबरटेक ने यह टूल विकसित किया है।

इससे मोबाइल (Mobile) चिप, इंटरनल मेमोरी या क्लाउड डाटा का क्लोन खोजा जा सकेगा।

रुशित ने कहा, यह टूल हर प्रोसेसर और मोबाइल पर काम करता है।

इससे मोबाइल में संरक्षित या मिटाया गया डाटा क्लोन कर सकते हैं।

उस मोबाइल या लैपटॉप पर बनी या प्रयोग सभी मेल आईडी, फेक आईडी और

सीडीआर (काल डिटेल रिकार्ड) भी पूरे विवरण के साथ मिल जाएगी।

स्टार्टअप संस्थापक रुशित सोनी ने बताया कि आयकर छापों में डिजिटल साक्ष्य संकलन करते

समय ऐसी दिक्कतें आती थीं, तभी ऐसा टूल विकसित करने का आइडिया आया।

आईआईटी कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने हमें नष्ट डिवाइस का डाटा

वापस हासिल करने का तरीका तलाशने का जिम्मा दिया था।

इस डिवाइस से जले या चूरचूर हो चुके मोबाइल-लैपटॉप का डाटा रिकवर हो सकेगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...