Mercedes G: 2.5 करोड़ में लॉन्च हुई बोलेरो जैसी कार, 210kmph है टॉप स्पीड
Mercedes G: मर्सिडीज बेंज ने लंबे इंतजार के बाद नई जी क्लास कार को भारतीय बाजार में
लॉन्च कर दिया है। जर्मन ऑटो ब्रांड ने 2024 Mercedes G Class G400d SUV को
2.55 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।
देखने में यह कार महिंद्रा बोलेरो जैसी दिखती है। मर्सिडीज (Mercedes G) ने इसके दो वेरिएंट- एएमजी लाइन और
एडवेंचर एडिशन पेश किए हैं। आपको बता दें कि एडवेंचर एडिशन को खासतौर पर भारत के लिए
डिजाइन किया गया है।अपकमिंग Mercedes-Benz G-Class G400d की ऑफ-रोड
स्पेसिफिकेशन्स के साथ बुकिंग शुरू हो गई है। इस शानदार एसयूवी को 1.5 लाख रुपये देकर
बुक किया जा सकता है। G400d की डिलीवरी इस साल के अंत में शुरू होगी।
आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स।
मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास G400d: एएमजी लाइन
नवीनतम एसयूवी को उत्कृष्ट ऑफ-रोड क्षमताओं के साथ पेश किया गया है।
241mm का ग्राउंड क्लीयरेंस राइडिंग का बेहतरीन अनुभव देता है।
G400d के फीचर्स की बात करें तो यह एसयूवी 20 इंच अलॉय व्हील्स, बर्मेस्टर सराउंड साउंड
सिस्टम, स्लाइडिंग सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वाइडस्क्रीन कॉकपिट जैसे फीचर्स के साथ आती है।
मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास G400d: एडवेंचर एडिशन
एडवेंचर एडिशन को भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर लाया गया है।
इसमें एक्सटीरियर के लिए 25 विकल्पों के साथ चार एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन मिलेंगे।
SUV का स्पेशल एडिशन 18 इंच 5 स्पोक लाइट अलॉय व्हील्स के साथ आता है,
जिन्हें सिल्वर पेंट किया गया है। इसमें टेलगेट पर फुल साइज स्पेयर व्हील,
लोगो के साथ डोर हैंडल, नप्पा लेदर में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलेंगे।
मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास G400d: निर्दिष्टीकरण
मर्सिडीज की नई एसयूवी में OM656 3.0 लीटर 6 सिलिंडर टर्बो-डीजल इंजन का पावर दिया गया
है। यह जर्मन लक्ज़री ब्रांड का सबसे शक्तिशाली डीजल इंजन है।
यह नैनोस्लाइड सिलेंडर बैरल के साथ आता है जिसका उपयोग मर्सिडीज-एएमजी फॉर्मूला 1
टीम द्वारा किया जाता है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।
एसयूवी को ईको फ्रेंडली सोच के साथ डिजाइन किया गया है।
इसमें कोकोनट फाइबर, रिप्रोसेस्ड वुड फाइबर के साथ कम्पोजिट मटीरियल, 35.9 किलो हाई
क्वालिटी रिसाइकिल प्लास्टिक जैसी चीजें शामिल हैं।
