Maruti:गर्मी, बारिश और ठंड में तड़पने से अच्छा टू-व्हीलर बेचकर खरीद लो ये कार, 33 KM माइलेज, बाइक जितनी EMI
maruti: भारत में भी तेज सर्दी तो कभी बहुत तेज गर्मी पड़ती है.
ऐसे में बाइक चलाने वालों के लिए बहुत सफर मुश्किल हो जाता है.
बाइक चलाने वालों को सर्दी, गर्मी या बरसात तीनों मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
अब जो लोग बाइक से सफर से तंग आ गए हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है.
मारुति सुजुकी ने एक नई और सस्ती कार लॉन्च की है,
जो बहुत सस्ती है. कारो को आसान किस्तों में भी खरीद सकते हैं.
मारुति सुजुकी ने नई कार खरीदने वाले लोगों का सपना पूरा करने के लिए
पिछले साल एक बेहतरीन गाड़ी लॉन्च की है. इस कार का नाम ऑल्टो K10 है.
यह मारुति (maruti) की सबसे सस्ती कार ऑल्टो के ऊपर का मॉडल है.
मारुति ऑल्टो K10 के बेस मॉडल की ऑन रोड कीमत करीब 4.50 लाख रुपये तक जाती है.
कम बजट है तो इसका बेस मॉडल ही खरीद सकते हैं.
इसके साथ कुछ जरूरी फीचर्स भी मिल जाएंगे. बाकी
फीचर्स बाद में भी आफ्टर मार्केट इंस्टॉल करा सकते हैं.
कितनी बनेगी EMI?
मारुति ऑल्टो K10 का बेस मॉडल खरीदने के लिए अगर आप करीब 1.35 लाख रुपये डाउन
पेमेंट करते हैं तो 9 प्रतिशत की ब्याज दर से 7 साल के लिए कार की
किस्त 5,000 रुपये के आसपास हो जाएगी. इतनी आसान किस्त
आप आसानी से भर सकते हैं. नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है,
जिनमें Std, LXi, VXi और VXi+ शामिल हैं. सीएनजी वर्जन वीएक्सआई मॉडल के साथ
खरीद सकते हैं. टॉप मॉडल की कीमत करीब 6.61 लाख रुपये
तक जाती है. इसमें कार में मिलने वाले तमाम फीचर्स हैं.
पावरफुल है कार का इंजन
मारुति ऑल्टो K10 को भारत में 18 अगस्त 2022 को लॉन्च किया गया था.
ऑल्टो K10 में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है,
जो अधिकतम 66 bhp का पावर आउटपुट और 89 Nm का टॉर्क पैदा करता है.
यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल यूनिट या एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है.
यह इंजन मारुति (maruti) की सेलेरियो में भी देखने को मिल जाता है.
यह कार ऑल्टो 800 से ज्यादा पावरफुल है. माइलेज भी 24 से लेकर 33 किलोमीटर है.
