Manisha: UP की सनसनी मनीषा देने वाली हैं गुड न्यूज, बोल्ड किरदार से वेब सीरीज में मनवाया है अपना लोहा
Manisha: ओटीटी के दौर में कई वेब सिरीज में अपने जोरदार अभिनय से सनसनी मचा चुकी
मनीषा (Manisha) जल्द ही अपने चाहने वालों को गुड न्यूज देने वाली हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि
मुरादाबाद के एक रेलवे अधिकारी की इस बेटी ने छोटे से शहर से निकलकर कैसे बॉलीवुड में
अपनी प्रतिभा की बदौलत जगह बनाई है। मनीषा वेब सिरीज लुटेरे और कब्जा समेत कई वेबसिरीज में
भूमिकाएं निभा चुकी हैं। अपने हॉट और बोल्ड किरदारों के कारण ही उन्हें वेब सिरीज की सनसनी के नाम भी जाना
जाता है। लापता गंज सीरियल में भी उनका किरदार ‘मेम साहब’ बेहद लोकप्रिय हुआ था।
हाल में भी उन्होंने एक मल्टी स्टार फिल्म साइन की है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
कांट्रेट की शर्तों के कारण फिलहाल वह फिल्म के बारे में बहुत कुछ नहीं बता सकीं
लेकिन यह जरूर कहा कि वह जल्द ही अपने चाहने वालों के लिए बड़ी गुड न्यूज देंगी।
उज्जैन के महाकाल में लिया आशीर्वाद
मनीषा ने बड़े पर्दे की पहली फिल्म की कामयाबी के लिए हाल ही में उज्जैन के महाकाल में दर्शन किए। मनीषा ने
विश्वास जताया कि महाकाल के आशीर्वाद से आने वाली उनकी फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
कास्टिंग काउच का विरोध करते जड़ दिया था निर्माता को थप्पड़
मनीषा ने संघर्ष के दिनों में भी कभी मान-सम्मान के साथ समझौता नहीं किया।
2013 में मनीषा उस समय पहली बार सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने कास्टिंग काउच का विरोध करते हुए
एक निर्माता को थप्पड़ मार दिया था। उस समय मनीषा की बॉलीवुड में एक तरह से एंट्री ही हुई थी।
उन्होंने अपने कैरियर की परवाह करते हुए बिना कड़ा विरोध जताया था। मौके पर मौजूद लोग अवाक रह गए थे।
मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत भी उस समय उनके साथ थीं। उस
समय बॉलीवुड के एक बड़े धड़े ने उनके इस कदम की सराहना की थी।
सपने पूरे करने के लिए किया संघर्ष
मूलरूप से मुरादाबाद के रामगंगा विहार स्थित दीनदयाल नगर की रहने वाली मनीषा के पिता मनोज कुमार
रेलवे में चीफ आफिस सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात हैं। दो भाइयों रितेश और तरुण के बीच वह इकलौती बहन हैं।
मां बबिता रानी हाउस वाइफ हैं। इंटर तक पढ़ाई महानगर से करने के बाद वह फिल्मों में भाग्य आजमाने के लिए
मायानगरी चली गईं। वहीं से उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां सीखने के साथ ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।
श्रीलंका, दुबई समेत कई देशों में कर चुकी स्टेज शो
महानगर की मनीषा कुमारी की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। श्रीलंका, दुबई व अमेरिका समेत कई देशों में वह स्टेज शो
बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ कर चुकी हैं। मनीषा बताती हैं
कि अब तक वह आमिर खान, बॉबी देओल, राखी सावंत, बिपाशा बशु,
राजपाल यादव, वूमेन इरानी, शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं।
राखी सावंत से जिम में हुई मुलाकात बनी टर्निंग प्वाइंट
2012 में मुंबई में संघर्ष के दिनों को मनीषा कभी नहीं भूलती हैं। बड़े मौके न मिलने से परेशान मनीषा की मुलाकात
एक दिन जिम में अभिनेत्री राखी सावंत से हुई। बॉलीवुड के बारे में राखी के सोचने के तरीके ने उन्हें बेहद
प्रभावित किया। इससे उन्हें प्रोत्साहन मिला और उन्होंने नए सिरे से नेटवर्क बनाया और ऑडिशन देना शुरू किया
और जल्द ही उन्हें वेब सिरीज और सीरियल्स में काम मिलने लगा और धीरे-धीरे मनीषा ने जगह बना ली।
पढ़ने में भी तेज थीं मनीषा
मनीषा के पिता मनोज कुमार रेलवे में तैनात हैं। शुरुआती पढ़ाई मुरादाबाद के ही स्कूलों में हुई।
इसके बाद रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी में दाखिला ले लिया।
हाईस्कूल और इंटर इसी कॉलेज से किया। दोनों ही परीक्षाओं में मनीषा कुमारी ने स्कूल टॉप किया।
एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल मनीषा का लक्ष्य बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाना था। बचपन से ही
यूट्यूब पर वीडियो देखना उनकी हॉबी थी। जिगर मंच पर डांस का लोहा भी लगातार वह मनवाती रही हैं।
मां बबिता ही थी पहली कोरियोग्राफर
मनीषा बताती हैं कि बचपन से ही डांस की शौकीन रही हूं। मां बबिता रानी ही उन्हें डांस के स्टेप सिखाती थीं।
गलत डांस करने पर कभी डांटती थीं तो कभी पुचकारते हुए दुलारती भी थीं। मां ही उनकी कोरियोग्राफर रहीं।
मनीषा बताती हैं कि एक समय वह स्ट्रगल करते-करते काफी परेशान हो गए तो मां ने ही हिम्मत बंधाई।
