Makeup Tips: इस गर्मी भर्ती मौसम में फॉलो करें ये मेकअप टिप्स, नहीं रहेगा पसीने से चेहरा खराब होने का डर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Makeup Tips: इस गर्मी भर्ती मौसम में फॉलो करें ये मेकअप टिप्स, नहीं रहेगा पसीने से चेहरा खराब होने का डर

Makeup Tips:  गर्मी का मौसम आ गया है और तेज धूप के साथ ही चेहरे पर पसीना भी खूब आता है. ऐसे में यदि आप मेकअप करके बाहर निकलते हैं तो जाहिर है

इसके बिगड़ने का डर भी हर समय आपके में रहता होगा.  ऐसे में गर्मी में आपके लुक खराब होने से बचाने के लिए यहां आपको मेकअप से जुड़ी कुछ अहम बातों को बता रहे हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

यहां बताए गए टिप्स की मदद से आप अपना मेकअप को खराब होने से बचाने के साथ दिन भर फ्रेश नजर आ सकते हैं.

गर्मी में मेकअप करते समय याद रखें-  – गर्मियों में सबसे जरूरी है कि आप अपनी त्वचा के प्रकार के लिए सही फाउंडेशन चुनें।

चिपचिपा या ऑयली फाउंडेशन ना लगाएं.  इस मौसम में वाटरप्रूफ और ऑयल-फ्री फाउंडेशन बेहतर विकल्प होते हैं.

ये चेहरे पर हल्कापन बनाए रखते हैं और पसीने के साथ बहते नहीं हैं.

– मेकअप को टिकाऊ बनाने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है. यह त्वचा के रोमछिद्रों को भरता है और मेकअप को चेहरे पर एक समान रूप से फैलाने में मदद करता है.

साथ ही, प्राइमर त्वचा को चिकना बनाता है जिससे मेकअप टिकने में आसानी होती है.

– गर्मियों में कम ही मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. इससे चेहरे पर हल्कापन बना रहता है और पसीने की वजह से मेकअप इधर-उधर नहीं फैलता.

जरूरी हो तो BB या CC क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है जो त्वचा को कवर करने के साथ-साथ सन प्रोटेक्शन भी देते हैं.

– गर्मी के दिनों में क्रीम प्रोडक्ट्स को कम से कम इस्तेमाल करें. इसकी जगह आप पाउडर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं.

उदाहरण के लिए, क्रीम ब्लश की जगह पाउडर ब्लश और क्रीम कंटूर की जगह पाउडर कंटूर का इस्तेमाल करें. ये चेहरे को चिपचिपा नहीं बनाते और मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करते हैं.

– आंखों का मेकअप करते समय वाटरप्रूफ मस्कारा और आईलाइनर का इस्तेमाल करें. इससे पसीने या पानी के संपर्क में आने पर भी आपका मेकअप खराब नहीं होगा.

– अंत में, मेकअप को सेट करने के लिए मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें. यह मेकअप को पूरे दिन टिकने में मदद करता है और चेहरे को चिकनाई से बचाता है.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...