mahindra thar: महिंद्रा थार का सस्ता मॉडल आज बुक करेंगे,1.5 साल के बाद मिलेगी डिलीवरी; जानिए कितनी है कीमत?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

mahindra thar: महिंद्रा थार का सस्ता मॉडल आज बुक करेंगे,1.5 साल के बाद मिलेगी डिलीवरी; जानिए कितनी है कीमत?

mahindra thar: महिंद्रा ने अपनी मोस्ट डिमांडिंग ऑफरोड SUV थार के 2WD (टू व्हील ड्राइव) मॉडल की

डिलीवरी शुरू कर दी है। खास बात ये है कि इसकी बुकिंग शुरू होते

- Advertisement -
- Advertisement -

ही वेटिंग पीरियड 74 सप्ताह यानी 18 महीने तक पहुंच गया है।

आसान शब्दों में कहा जाए तो बुकिंग करने के बाद इसकी डिलीवरी डेढ़ साल के बाद मिलेगी।

हालांकि, वेटिंग पीरियड कुछ वैरिएंट पर ही इतना ज्यादा है। इसकी मिनिमम वेटिंग पीरियड 3 से 4 सप्ताह यानी

महीनेभर का है। कंपनी के ऑफिशियल डॉक्युमेंट के मुताबिक, RWD (रियर व्हील ड्राइव) के डीजल मॉडल का

वेटिंग पीरियड 72 से 74 सप्ताह और पेट्रोल मॉडल का वेटिंग पीरियड 3 से 5 सप्ताह है।

2WD और 4WD की कीमतों का अंतर

महिंद्रा थार 2WD की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है।

जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 13.49 लाख रुपए है। दूसरी तरफ,

थार 4WD की कीमतें 13.59 लाख रुपए से शुरू होती है। यानी ये 2WD की तुलना में 10 हजार रुपए ज्यादा महंगी है।

वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 16.29 लाख रुपए है। इन सभी में बड़ा अंतर होने की वजह इंजन और फीचर्स है।

महिंद्रा थार 2WD और 4WD के डिजाइन में अंतर

डिजाइन की बात करें तो बाहर से देखने पर अंतर बताना थोड़ा मुश्किल काम है।

यानी आपके सामने दोनों मॉडल को खड़ा कर दिया जाए, तो भी शायद इन्हें आसानी से नहीं पहचान पाएंगे।

हालांकि, दोनों मॉडल में 2WD और 4WD की अलग-अलग बैजिंग देखने को मिल जाती है।

बाकी दोनों का फ्रंट, रियर और साइड व्यू एक जैसा है। हालांकि, 2WD में ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट कलर

ऑप्शन मिलेंगे। दोनों में बड़ा अंतर इस बात का है कि 2WD में सिर्फ रियर

व्हील को पावर मिलती है। जबकि 4WD में सभी व्हील को पावर मिलती है।

महिंद्रा थार 2WD और 4WD के इंजन में अंतर

महिंद्रा थार 2WD को दो इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल में खरीद पाएंगे।

1.5-लीटर डीजल इंजन 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। दूसरी तरफ, 2.0-लीटर पेट्रोल 152 BHP की पावर और 320 Nm की पीक टॉर्क

जनरेट करता है। इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

इस इंजन का इस्तेमाल थार 4WD में भी किया गया है। जबकि

इसमें दूसरे ऑप्शन के तौर पर 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है।

महिंद्रा थार 2WD और 4WD के फीचर्स में अंतर

थार 2WD के इंटीरियर में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। इसमें एक क्यूबी होल दिया है।

थार 2WD में ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन मिलता है, जिसे स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर के डोर के बीच कंट्रोल पैनल के

माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। थार में ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और डोर लॉक/अनलॉक जैसे

बटन भी मिलते हैं। हालांकि, इनकी पोजीशन को बदलकर सेंटर कंसोल पर लाया गया है।

इसके अलावा दोनों मॉडल में एक जैसा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 7.0-इंच टचस्क्रीन

इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें इलेक्ट्रिकल एडजेस्टबल आउटसाइड

रियर-व्यू मिरर, क्रूज कंट्रोल और LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) भी दिए हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related