LPG ग्राहकों को सस्ते में मिलेगा सिलेंडर! सरकार कर रही सब्सिडी बढ़ाने की तैयारी
LPG: देश में अगले साल मार्च-अप्रैल में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है.
इससे पहले केंद्र सरकार की तरफ से एलपीजी ग्राहकों को बड़ी राहत दिये
जाने की उम्मीद है. मिंट में प्रकाशित खबर के अनुसार सरकार की तरफ से
गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है.
सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाए जाने का ऐलान
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को दिये जाने की उम्मीद है.
सब्सिडी की राशि बढ़ाने से करोड़ों गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.
कस्टमर बेस बढ़ाने पर भी फोकस
सरकार की तरफ से उज्जवला योजना का फायदा ज्यादा से ज्यादा
परिवारों तक पहुंचाने के लिए कस्टमर बेस बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है.
सरकार की तरफ से यह कदम महंगाई को देखते हुए उठाए जाने की उम्मीद है.
सितंबर महीने की खुदरा महंगाई दर गिरकर 5.02 प्रतिशत पर पहुंच गई है.
सरकार ने आरबीआई (RBI) को महंगाई दर 4 से 6 प्रतिशत के दायरे में रखने का टारगेट दिया है.
इससे पहले महंगाई दर जुलाई में 15 महीने के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई थी.
LPG सिलेंडर की कीमत 903 रुपये
मौजूदा समय में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में
12 सिलेंडर पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से सब्सिडी मिलती है.
यह भी पढ़ें :lpg cylinder: 300 रुपये सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर,अब सरकार ने किया ये ऐलान
दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है.
इस तरह सब्सिडी मिलने के बाद लाभार्थियों को यह सिलेंडर 603 रुपये में मिलता है.
