LIC की इस स्कीम की देश में धूम, 15 दिन में बिक गई 50000 से ज्यादा पॉलिसी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

LIC की इस स्कीम की देश में धूम, 15 दिन में बिक गई 50000 से ज्यादा पॉलिसी

LIC: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन आजाद पॉलिसी को

शानदार रिस्पॉन्स मिला है. लॉन्च के बाद 10-15 दिनों में LIC ने 50,000 जीवन आजाद पॉलिसी बेची है.

- Advertisement -
- Advertisement -

LIC के अध्यक्ष एम आर कुमार ने वर्चुअल प्रेस मीट के दौरान इस बारे में जानकारी दी है.

जीवन आजाद पॉलिसी एक नॉन पार्टिसिपेटिंग बीमा स्कीम है.

LIC ने इसे जनवरी 2023 में लॉन्च किया था. LIC हर उम्र के लिए

लोगों के लिए स्कीम चलाती है. देश के लाखों लोगों ने LIC की तमाम स्कीमों में निवेश किया है.

मिलेगा गारंटी रिटर्न

जीवन आजाद स्कीम में प्रीमियम भुगतान की अवधि माइनस 8 वर्ष है. उदाहरण के लिए

यदि कोई निवेशक 18 साल की पॉलिसी अवधि का विकल्प चुनता है,

तो व्यक्ति को 10 साल (18-8) के लिए ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा.

मैच्योरिटी पर पॉलिसी एकमुश्त राशि का भुगतान करने का गारंटी देती है.

इस पॉलिसी में मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये और मैक्सिमम

सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है. इस पॉलिसी को 15 से 20 साल के लिए लिया जा सकता है.

कौन ले सकता है ये पॉलिसी?

मान लीजिए कि कोई 30 साल का व्यक्ति 18 साल के लिए जीवन आजाद स्कीम को लेता है.

वो दो लाख रुपये के सम एश्योर्ड के लिए 12,038 रुपये 10 साल तक जमा करता है.

अगर किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसी लेने के समय चुना गया

‘बेसिक सम एश्योर्ड’ या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा.

हालांकि, इसके लिए शर्त ये है कि मृत्यु की तारीख तक भुगतान किए गए कुल प्रीमियम 105 प्रतिशत से कम न हो.

इस स्कीम में 90 दिनों के बच्चे से लेकर 50 साल तक की उम्र में वाला व्यक्ति निवेश कर सकता है.

LIC की इस स्कीम को लेने वाला पॉलिसीहोल्डर सालाना, छमाही,तिमाही और मंथली आधार पर

प्रीमियम भर सकता है. मैच्योरिटी पूरा होने पर पॉलिसी होल्डर्स को गारंटीड रिटर्न मिलता है.

LIC का मुनाफा

एम आर कुमार ने कहा कि नॉन पार्टिसिपेटिंग बीमा जैसे गारंटीड स्कीम पर LIC फोकस कर रहा है.

क्योंकि वे पॉलिसीहोल्डर्स को हाई मार्जिन प्रदान करते हैं. प्रेस मीट के दौरान उन्होंने बताया

कि 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में LIC के नेट प्रॉफिट में इजाफा हुआ है.

LIC ने दिसंबर की तिमाही में मुनाफे में 6,334 करोड़ रुपये की भारी वृद्धि दर्ज की है.

जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 235 करोड़ रुपये थी. Q3FY22 में 97,620 करोड़ रुपये की तुलना में

Q3FY23 में LIC की शुद्ध प्रीमियम इनकम भी बढ़कर 1.1 लाख करोड़ रुपये हो गया.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...