LIC ने अडानी ग्रुप को लेकर किया बड़ा खुलासा, सरकारी कंपनी ने तोड़ी चुप्पी! जानें अब क्या होगा?
lic: गौतम अडानी (Gautam Adani) को लेकर एलआईसी (LIC) की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई है.
हिंडनबर्ग (Hindenburg Report) की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के बाद में
अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी.
इन सबके बीच में एलआईसी (lic) ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह अपने निवेश को नहीं घटाएंगे.
एलआईसी ने अपने निवेश को लेकर जारी खबरों पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. LIC की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है.
एलआईसी (lic) के अधिकारी ने किया खुलासा
एलआईसी (LIC) ने जानकारी देते हुए कहा है कि अडानी ग्रुप में वह अपना निवेश नहीं घटाएंगे.
इन निवेश को जस का तस रखा जाएगा और इसमें किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाएगी.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के चेयरमैन एम. आर. कुमार (M R Kumar) ने इस बारे में जानकारी दी है.
ग्रुप की योजनाओं के बारे में लेंगे जानकारी
एलआईसी (lic) के चेयरमैन ने कहा है कि हम अडानी ग्रुप मैनेजमेंट की बिजनेस प्रोफाइल जानने के लिए
कभी-कभी बुलाएंगे. इसके साथ ही समय-समय पर जानकारी लेंगे कि ग्रुप में किस तरह की
योजनाओं पर काम किया जा रहा है और इनको किस तरह के प्रबंधित किया जा रहा है.
संकट के समय में यह है राहत की बात
संकट के समय में अडानी ग्रुप के लिए यह काफी राहत की खबर है.
वहीं, इससे पहले खबरें आ रही थी कि एलआईसी (lic) के अधिकारी अडानी ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट के साथ बैठक करेंगे
और ग्रुप के कारोबार के बारे में जानकारी लेंगे. साथ ही इस तरह की
स्थितियों से निपटने के लिए क्या किया जाना चाहिए इस पर भी बात करेंगे.
आज भी स्टॉक्स में हावी है बड़ी गिरावट
आपको बता दें आज अडानी ग्रुप के शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है.
ग्लोबल इंडेक्स ऑपरेटर MSCI के फैसले के बाद अडानी ग्रुप के शेयर फिर से धड़ाम हो गए हैं.
आज कंपनी के स्टॉक्स में लोअर सर्किट देखने को मिल रहा है. अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक आज ओपनिंग के बाद ही
10 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है. दोपहर में 1 बजे कंपनी का स्टॉक 1,920.35 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
