LIC की इस स्कीम में 5 लाख के निवेश पर जिंदगी भर मिलेगी 50 हजार पेंशन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

LIC की इस स्कीम में 5 लाख के निवेश पर जिंदगी भर मिलेगी 50 हजार पेंशन

LIC : अगर आपको अपने बुढ़ापे की चिंता सता रही है, तो आपको अभी से अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग कर लेनी चाहिए.

देश की सबसे बड़ी और भरोसेमंद बीमा कंपनी एलआईसी समय-समय पर हर वर्ग को ध्यान में रखकर कई तरह के

- Advertisement -
- Advertisement -

प्लान लाती रहती है. उसी में से एक है न्यू जीवन शांति योजना. यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए है

जो रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित अमाउंट हर महीने लेना चाहते हैं.

खासतौर पर पेंशन के लिए तैयार एलआईसी के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है

कि इसमें सिर्फ एक बार पैसा जमा करना है और रिटायरमेंट के बाद जिंदगी भर पेंशन मिलती रहेगी. LIC की न्यू जीवन

शांति योजना का प्लान नंबर 858 है. आइये जानते हैं इस योजना की विशेषताएं और नियम व शर्तें.

प्लान खरीदते समय चुनें कब से चाहिए पेंशन

नौकरी में किसी वजह समय से पहले रिटायरमेंट लेना पड़ जाता है, ऐसे में आय का जरिया खत्म हो जाता है.

इस तरह की परेशानी को ध्यान में रखते हुए LIC के न्यू जीवन शांति प्लान को तैयार किया गया है.

यह एक डेफर्ड एन्युटी प्लान है, जिसे आप लेते समय ही पेंशन की रकम फिक्स्ड कर सकते है.

एक नियमित अंतराल कम से कम एक साल बाद आपको हर महीने पेंशन मिलने लगती है.

LIC न्यू जीवन शांति प्लान की प्रमुख विशेषताएं

इस प्लान में 30 साल से 79 साल का कोई भी व्यक्ति इन्वेस्ट कर सकता है. खास बात है

कि इस प्लान को आप कभी भी सरेंडर भी कर सकते हैं. इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.

अगर पॉलिसीधारक की इस अवधि में मृत्यु हो जाती है तो उसके खाते में जमा पैसा कुछ अतिरिक्त राशि के साथ

नॉमिनी को मिल जाएगा. बता दें कि इस प्लान में जोखिम सुरक्षा नहीं होती है.

निवेश सलाहकार स्वीटी मनोज जैन का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान रोजगार जाने की वजह से

कई लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उस समय आय खत्म हो गई थी.

ऐसी समस्याएं जीवन में किसी भी वक्त आ सकती है इसलिए जरूरी है

कि हर व्यक्ति इस तरह के पेंशन प्लान में निवेश करे, ताकि मुश्किल वक्त में पैसों की तंगी का सामनानहीं करना पड़े!

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...