LIC:सस्ते हुए तो एलआईसी ने तुरंत खरीदे इस सरकारी कंपनी के 8 करोड़ शेयर
LIC: भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने सरकारी स्टील प्रोड्यूसर सेल
(SAIL) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है. SAIL में LIC की हिस्सेदारी अब 2.001 फीसदी बढ़कर
8.687 फीसदी हो गई है. ट्रांजैक्शन ओपन मार्केट के जरिए हुई है.एलआईसी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में
कहा कि SAIL में शेयरों की संख्या 27.61 करोड़ से बढ़ाकर 35.88 करोड़ हो गई है. आपको बता
दें कि ब्रोकरेज ICICI Securities ने शुक्रवार को सेल के शेयर पर खरीदारी की राय दी है.
SAIL के 8 करोड़ शेयर खरीदे:
LIC ने SAIL में शेयर ₹66.18 प्रति शेयर की औसत कीमत पर शेयर खरीदे है.
एलआईसी ने कहा कि 2.001 फीसदी की हिस्सेदारी 14 अक्टूबर, 2021 से 8 जून
, 2023 की अवधि के दौरान की गई थी. 14 अक्टूबर 2021 से इस साल 8 जून तक,
एलआईसी ने सेल में 8.26 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर खरीदे हैं.
एलआईसी की शेयरहोल्डिंग वैल्यू: सेल भारत की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनियों में
से एक है और देश के पब्लिक सेक्टर उद्यमों के महारत्नों में से एक है.
