latest update: जन-धन खाताधारकों की बल्ले-बल्ले, अब मिलेगा ये बड़ा लाभ, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी…
Pm Jan dhan Account Latest Uupdate : वहीं सरकार ने फैसले के अनुसार
जनधन खाताधारकों के अकाउंट में योजनाओं से जुड़ा पैसा सीधा ट्रांसफर किया जाता है।
जिससे अब उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
डिजिटल बैंकिंग इकाइयों के ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर जनगांव पहुंचे मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए
कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सब्सिडी के तहत लाभार्थियों को
इन खातों के जरिये रकम भेजी जाती है। इन 50 करोड़ जन-धन खातों में से आधे महिलाओं के हैं।
आगे कहा कि आज हमने जन-धन खातों के माध्यम से गरीब लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के मद में
25 लाख करोड़ रुपये वितरित किए हैं। यह एक उपलब्धि है।’ रेड्डी ने कहा कि आज
गरीबों के जन-धन बैंक खातों में 1.75 लाख करोड़ रुपये जमा हैं।
प्रधानमंत्री जन धन योजना के फायदे?
– अकाउंट खुलवाने पर कोई चार्ज नहीं देना होता है।
– बैंक में न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है।
– बैंक अकाउंट में जमा की गई राशि पर ब्याज मिलता है।
– खाताधारक को रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है।
– PMJDY खाताधारक को जारी किए गए रुपे डेबिट कार्ड पर पहले एक लाख रुपये तक का एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर
मिलता था, जिसे 28 अगस्त, 2018 में बढ़ाकर 2 लाख रुपये तक कर दिया गया है।
– खाताधारक को 10 हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट (ओडी) सुविधा मिलती है।
– PMJDY के तहत अकाउंट खुलवाने वालों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री
सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई) और मुद्रा योजना का लाभ सीधा अकाउंट में मिलता है।
