Labour Sector: मजदूरों के लिए मोदी सरकार ने उठाए कई कदम, लोगों को मिला लाभ, मंत्री ने कही अब ये बात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Labour Sector: मजदूरों के लिए मोदी सरकार ने उठाए कई कदम, लोगों को मिला लाभ, मंत्री ने कही अब ये बात

Labour Sector:मोदी सरकार ने गरीब वर्ग के लिए कई कदम उठाए हैं.

इसके अलावा हर सेक्टर के लोगों के मोदी सरकार की ओर से समय-समय पर कई योजनाएं भी लाई

- Advertisement -
- Advertisement -

गई है. इनमें मजदूर वर्ग भी शामिल है. मजदूरों के लिए भी मोदी सरकार की ओर से

कई राहत लाई गई हैं. इसको लेकर केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है

कि मोदी सरकार में श्रम क्षेत्र में भेदभाव को खत्म करने के प्रयास किए गए हैं.

भेदभाव खत्म करने का प्रयास

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रम क्षेत्र में भेदभाव खत्म करने के लिए उठाए गए

कदमों का जिक्र करते हुए कहा है कि सरकार असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को भी लाभ

पहुंचाने की कोशिश में लगी है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक,

श्रम मंत्री ने यह बात बुधवार को जिनेवा में ‘सामाजिक न्याय को प्रोत्साहन’ विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में कही.

मोदी सरकार ने उठाए कदम

बयान के अनुसार, “मंत्री ने श्रम बाजारों में भेदभाव खत्म करने के लिए सरकार के सामाजिक

न्याय को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला. उन्होंने श्रम बाजारों में भेदभाव खत्म करने

के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के जरिए उठाए गए कदमों से अवगत कराया.”

यादव ने कहा कि भारत असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को भी

सामाजिक सुरक्षा के लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहा है.

ई-श्रम पोर्टल

उन्होंने कहा कि सरकार का ई-श्रम पोर्टल सभी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में ही

एक कदम है. उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए कर्मियों का

कौशल विकास, कौशल उन्नयन और पुनर्कौशल भी कर रही है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...