Kotak Bank share price: RBI का कार्यवाई और बिखर गया महिंद्रा कोटक बैंक का 10% टूटा शेयर…
Kotak Bank share price: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI ) की कार्रवाई के बाद निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट आई।
Kotak Bank share price:शेयर बाजार खुलते ही बैंक के शेयर करीब 10 फीसदी गिर गए। बुधवार को बाजार बंद होने के बाद केंद्रीय बैंक ने बैंक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी रोक लगा दी।
10% गिरावट के बाद इस स्तर पर पहुंचा शेयर
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 9.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1675 रुपये पर खुले और महज 5 मिनट में ही गिरावट 10 फीसदी तक पहुंच गई
और कोटक बैंक के शेयर 184 रुपये तक गिरकर 1675 रुपये पर आ गए. 1658 आया. इससे पहले बुधवार को बैंकिंग शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ था।
बुधवार को कारोबार के अंत में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.65 फीसदी या 29.90 रुपये की बढ़त के साथ 1,842.95 रुपये पर बंद हुए।
लेकिन 3.66 लाख करोड़ रुपये (कोटक महिंद्रा बैंक मार्केट कैप) के बाजार पूंजीकरण वाले इस बैंक के शेयरों पर आज आरबीआई की कार्रवाई से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरे
गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 190.70 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,662.24 पर खुला,
जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.90 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,342.50 पर खुला। 10 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स में गिरावट 250 अंक तक पहुंच गई.
जब बाजार खुला तो 1272 शेयर हरे सिग्नल पर खुले तो वहीं 865 शेयर रेड सिग्नल पर खुले।
इस दौरान एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.43 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 1099.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
आरबीआई ने बैंक के खिलाफ क्या कार्रवाई की?
विभिन्न खामियों पर चिंता व्यक्त करते हुए सेंट्रल बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत बड़ी कार्रवाई की है और कोटक महिंद्रा बैंक पर तत्काल प्रभाव से नए ग्राहक जोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
आरबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आईटी जोखिम प्रबंधन ढांचे की कमी के कारण, बैंक की कोर बैंकिंग प्रणाली और इसके ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग चैनलों में पिछले दो वर्षों में कई बार रुकावट देखी गई है,
जिससे बैंक ग्राहकों के लिए समस्याएं पैदा हो रही हैं। आरबीआई के मुताबिक, कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी इन्वेंट्री प्रबंधन और डेटा सुरक्षा दृष्टिकोण में गंभीर कमियां पाई गईं।
(नोट- शेयर बाजार में कोई भी निवेश करने से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।)
