Killing: फॉर्च्यूनर बेचने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद,पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या,मौके से हुआ फरार 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Killing: फॉर्च्यूनर बेचने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद,पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या,मौके से हुआ फरार

killing: दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जगनपुर गांव में शनिवार सुबह दहेज में फॉर्च्यूनर बेचने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया।

पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

चार साल पहले हुई थी दोनों की शादी

मूलरूप से धनपुरा गांव के दीपक भड़ाना 12 साल से परिवार के साथ जगनपुर गांव में रह रहे हैं।

चार साल पहले उसकी दिल्ली के सराय कालेखां की निधि के साथ शादी हुई थी। दोनों के दो साल का बेटा व एक महीने की बेटी है।

निधि के पिता हरवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी की धूमधाम से शादी की थी।

दहेज में दी थी फॉर्च्यूनर कार

45 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार भी दहेज में दी थी। बावजूद इसके बेटी की ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।

दहेज की मांग कर रहे थे। उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में दी गई फॉर्च्यूनर को भी चार दिन पहले बेच दिया था।

बेटी ने इस पर नाराजगी जताई तो पति दीपक भड़ाना, देवर तरुण, सास मुंद्रेश समेत परिवार के अन्य लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। मौत न होने पर उसकी गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजन ने किया हंगामा

हत्या के बाद हत्यारोपित पति व अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष ने हंगामा कर दिया।

गांव में हत्यारोपितों की तलाश कर मृतका के देवर तरूण को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उसे किसी तरह से उनसे बचाया।

मृतका के स्वजन पुलिस कमिश्नर को घटना स्थल पर बुलाने व हत्यारोपित पति समेत अन्य की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

एडीसीपी अशोक कुमार शर्मा व एसीपी सुधीर कुमार ने हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

पुलिस ने मृतका के देवर व सांस को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने पति दीपक भड़ाना, देवर तरुण, सास मुंद्रेश समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी है।

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पीड़ित स्वजन को सौंप दिया है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पति समत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य हत्यारोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। –अशोक कुमार शर्मा, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...