Kawasaki Ninja 650 और Vulcan S पर मिल रहा है 60 हजार तक का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं जबरदस्त छूट 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Kawasaki Ninja 650 और Vulcan S पर मिल रहा है 60 हजार तक का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं जबरदस्त छूट

Kawasaki Ninja 650: Kawasaki India की ओर से Vulcan S और Ninja 650 की खरीद पर गुड टाइम्स वाउचर दिया जा रहा है।

इस तरह कंपनी निंजा 650 को 60 हजार रुपये, जबकि वल्कन एस को 30 हजार रुपये की छूट पर बेच रही है। आइए, इस ऑफर के बारे में जान लेते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

केवल 31 मार्च तक मिलेगी छूट

Kawasaki की इन दोनों बाइक्स में से किसी की भी खरीद पर अधिकतम 60 हजार रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है।

हालांकि, ये ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वाउचर का लाभ केवल सीमित स्टॉक पर ही लिया जा सकता है और ये ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च तक लागू है।

Vulcan S और Ninja 650 की कीमत

Kawasaki Ninja 650 की कीमत 7.16 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जबकि Vulcan S की कीमत 7.10 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

दोनों मोटरसाइकिलें समान 649 सीसी, लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन का उपयोग करती हैं। हालांकि, इंजन को अलग-अलग हिसाब से ट्यून किया गया है।

परफॉरमेंस

परफॉरमेंस की बात करें, तो Ninja 650 का पावरट्रेन 8,000 आरपीएम पर 67 बीएचपी की अधिकतम पावर और 7,700 आरपीएम पर 64 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है।

इसके बाद वल्कन एस है, ये 7,500 आरपीएम पर 60 बीएचपी की अधिकतम पावर पैदा करती है जबकि 6,600 आरपीएम पर टॉर्क आउटपुट 62.4 एनएम है।

दोनों मोटरसाइकिलों में 6-स्पीड गियरबॉक्स का उपयोग किया गया है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related