Kawasaki Ninja ZX-4R की शुरू हुई डिलीवरी, जानें इस बाइक में क्या है खास?
Kawasaki ने हाल ही में Ninja ZX-4R को लॉन्च किया था।
कंपनी की भारतीय लाइनअप में ये स्पोर्ट्सबाइक निंजा 650 और निंजा 400 के बीच प्लेस की गई है।
Kawasaki इस बाइक की डिलीवरी आज से शुरू कर दी है। आइये जानते हैं इस बाइक में क्या कुछ मिलता है खास?
वेरिएंट और कलर ऑप्शन
Kawasaki Ninja ZX-4R केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी
और इसके साथ ऑफर पर केवल एक ही कलर मेटालिक स्पार्क ब्लैक दिया गया है।
Kawasaki इंडिया के पोर्टफोलियो में अन्य मॉडलों की तरह, ये भी रेसिंग डीएनए लेकर आती है।
निर्माता का दावा है कि निंजा ZX-4R एक हैंडलिंग कैरेक्टर प्रदान करती है,
जो इसके बड़े सिब्लिंग Ninza ZX-10R और Ninjz ZX-6R के समान है।
कितना दमदार है इसका इंजन?
इस स्पोर्ट्सबाइक को पावर देने के लिए 399 सीसी का लिक्विड-कूल्ड,
फोर-स्ट्रोक इन-लाइन इंजन का इस्तेमाल किया गया है। ये पावरट्रेन स्लिपर क्लच के साथ
6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसका इंजन 14,500 आरपीएम पर
76 बीएचपी की अधिकतम पावर देने में सक्षम है और इसे 79 बीएचपी तक बढ़ाया जा सकता है।
इंजन 13,000 आरपीएम पर 39 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
इसकी वजह से ये 400 सीसी सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली मॉडल है।
कितना है कीमत?
Kawasaki ने पिछले महीने भारत में निंजा ZX-4R लॉन्च किया था।
नवीनतम इनलाइन 4-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट मॉडल की कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Kawasaki ने अब बाइक के पहले बैच की डिलीवरी शुरू कर दी है।
