Jio 5G: जियो का सस्ता 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च, जानिये संभावित फीचर्स

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Jio 5G: जियो का सस्ता 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च, जानिये संभावित फीचर्स

Jio 5G:Relaince Jio ने अपने सस्ते 5G स्मार्टफोन को JioPhone 5G के रूप में लॉन्च करने की घोषणा तो काफी

समय से कर रखी है। लेकिन ये फोन अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है। पहले ऐसी खबरें आ रही थी

- Advertisement -
- Advertisement -

कि कंपनी दिवाली पर 5G सेवा के साथ इस स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है।

अब उम्मीद है कंपनी इस फोन को इस साल के अंत तक नए साल के अवसर पर लॉन्च कर सकती है।

इस फोन के कुछ फीचर्स तो पहले भी लीक हो चुके हैं, लेकिन अब

मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये JioPhone 5G के कुछ और फीचर्स की भी जानकारी मिली है।

Jio 5G के संभावित फीचर्स

डिस्प्ले- इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की स्क्रीन से HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है।

इस फोन में 90 Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में1600×720 पिक्सल पर रेजलूशन मिल सकता है।

रैम और मेमोरी- इस फोन में 4GB की LPDDR4X रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है.

प्रोसेसर- कंपनी इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर लगा सकती है।

कैमरा – रिलायंस अपने जियोफोन 5जी में डुअल कैमरा सेटअप दे सकता है।

इस सेटअप में 13 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मैक्रो कैमरा लगा मिल सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ मिल सकता है।

ओएस- जियो फोन 5जी को कंपनी एंड्रॉयड 12 पर आधारित सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च कर सकती है।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती है कि पिछले फोन के समान

कंपनी इसे भी अपने Pragati OS के साथ पेश कर सकती है।

अन्य फीचर्स- इस फोन में WiFi,ब्लूटूथ 5.1, डुअल सिम, 3.5 जैक जैसे कनेक्टिविटी के फीचर्स भी मिल सकते हैं।

Jio 5G की संभावित कीमत

इस फोन की घोषणा के वक्त कंपनी ने यह साफ़ किया था कि यह एक सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा।

हालांकि कंपनी ने कीमत की कोई निश्चित राशि नहीं बताई थी।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार JioPhone 5G की कीमत कंपनी 10,000 रुपये या उससे भी कम रख सकती है।

Lava और Infinix ला चुकी है सस्ता 5G स्मार्टफोन

भारतीय कंपनी लावा और चीनी कंपनी इंफिनिक्स ने भारत में सस्ती कीमत में 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर के बाज़ार में

उपलब्ध भी करा दिया है। Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया था,

लेकिन कंपनी ने ऑफर के तहत फोन को 9,999 रुपये में बेच रही है।

Infinix Hot 20 5G को कंपनी ने हाल ही में पेश किया है और यह बिक्री के लिए

अब फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध भी हो चुका है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...