Jawan:सिर्फ भारत से इतने करोड़ कमा चुकी है जवान, बाकी विदेशी बिजनेस तो अलग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Jawan:सिर्फ भारत से इतने करोड़ कमा चुकी है जवान, बाकी विदेशी बिजनेस तो अलग

Jawan:सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज के 40 दिन बाद भी

बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। ओपनिंग डे पर ही धमाकेदार कलेक्शन करके

- Advertisement -
- Advertisement -

सबको हैरान कर देने वाली इस फिल्म की कमाई के आंकड़े ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किए हैं।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में तकरीबन 1200 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी

इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की है? चलिए जानते हैं।

सिर्फ हिंदी वर्जन से कमाए इतने

ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में बताया कि फिल्म के 6वां हफ्ता भी काफी अच्छा रहा है।

बीते शुक्रवार को फिल्म ने 4 करोड़ 75 लाख रुपये का बिजनेस किया।

यह भी पढ़ें :Google Search में छाई jawanऔर SRK की बहार, दिया मूवी को ट्रिब्यूट 

शनिवार को इसने 1 करोड़ 51 लाख रुपये कमाए और रविवार को

इसका बिजनेस 2 करोड़ 09 लाख रुपये रहा है। इस तरह सिर्फ हिंदी वर्जन के जरिए ‘जवान’ भारतीय

बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 577 करोड़ 85 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

जवान का अभी तक का कलेक्शन

तमिल और तेलुगू वर्जन की बात करें तो फिल्म ने 6वें हफ्ते में कुल 60 करोड़ 25 लाख रुपये का बिजनेस किया है।

इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन

638 करोड़ 10 लाख रुपये हो चुका है। तरण आदर्श ने इस फिल्म को अभी तक की

सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट बताया है। बता दें कि हाल ही में बीते

सिनेमा डे का भी शाहरुख खान की फिल्म को अच्छा फायदा मिला है।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में राजकुमार

हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘डंकी’ और ‘टाइगर वर्सेज पठान’ शामिल हैं।

शाहरुख खान ने बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद कुछ सालों का ब्रेक लिया था

लेकिन वापसी करते ही उन्होंने बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर हिट

फिल्में दी हैं, जिनका बिजनेस 1000 करोड़ से भी ज्यादा का रहा है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...