Jan Dhan Account: जन धन खाता खुलवाते ही मिल जाता है 10 हजार का फायदा, इसके और भी हैं कई लाभ, क्‍या आपको पता है?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Jan Dhan Account: जन धन खाता खुलवाते ही मिल जाता है 10 हजार का फायदा, इसके और भी हैं कई लाभ, क्‍या आपको पता है?

देश के गरीब और पिछड़े तबके के लोगों को आर्थिक सहायता देने के मकसद से सरकार कई तरह की योजनाएं

चलाती है. प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) भी एक इसी तरह की योजना है.।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके तहत सरकार ने सभी लोगों के जीरो बैलेंस पर बैंक अकाउंट खुलवाए हैं.

इसमें दुर्घटना बीमा, ओवरड्रॉफ्ट फैसेलिटी, चेक बुक जैसी कई तरह की सुविधाएं दी जाती है.

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक अकाउंट खुलवाने वाले ज्यादातर लोग इसके साथ मिलने वाली

सुविधाओं के बारे में नहीं जानते हैं. अगर आपने भी इस योजना के तहत खाता खुलवाया है

तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं. वहीं, अगर आपने खाता नहीं खुलवाया है तो खुलवा सकते हैं.

पैसे नहीं होने पर भी निकाल सकते हैं 10 हजार रुपये

आपको बता दें कि जन धन योजना के तहत खोले गए अकाउंट में पैसे नहीं होने पर भी आप 10,000 रुपये तक

निकाल सकते हैं. यानी इस खाते में 10,000 रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट की सुविधा दी जाती है.

बता दें, पहले ऑवरड्रॉफ्ट की लिमिट 5,000 रुपये थी. लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये तक कर दिया है.

जानिए, क्या हैं नियम ?

वहीं बता दें कि इस खाते में ओवरड्राफ्ट की सुविधा का लाभ उठाने के लिए उम्र सीमा 65 साल है.

इसके अलावा आपको बता दें कि जब आपका जनधन अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना हो जाएगा तभी आप

इस ओवरड्राफ्ट की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. अगर 6 महीना पुराना नहीं है तो आप सिर्फ 2,000 रुपये निकाल सकेंगे.

ऐसे खोलें अपना अकाउंट

प्रधानमंत्री जनधन योजना खाता आप पब्लिक सेक्टर बैंक में खोल सकते हैं.

वहीं चाहें तो आप प्राइवेट बैंक में भी अपना खाता खोल सकते हैं.

इसके अलावा अगर आपका कोई सेविंग अकाउंट पहले से ही खुला है तो आप उसे भी जनधन खाते में बदल सकते हैं.

10 साल की उम्र या उससे ज्यादा का कोई भी भारतीय नागरिक जनधन खाता खुलवा सकता है.

आपको बता दें कि आप देश के सभी बैंक में जनधन खाता खुलवा सकते हैं.

इस खाते का इस्तेमाल बैंकिंग, बचत, लोन, बीमा, पेंशन के लिए करते हैं.

प्रधानमंत्री जन धन खाते का सबसे खास बात यह है कि आप इसे जीरो बैलेंस पर खोल सकते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...