Investment Trends: इंवेस्टमेंट से पहले भारत में महिलाएं करती हैं ऐसा काम, रिपोर्ट में औरतों पर चौंकाने वाला खुलासा
Investment Trends: इंवेस्टमेंट के जरिए अपनी कमाई और बचत पर अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है.
भारत में इंवेस्टमेंट के लिए कई सारे माध्यम मौजूद है. हालांकि भारत में महिलाओं और पुरुषों दोनों के
मामलों में इंवेस्टमेंट को लेकर अलग-अलग रुझान देखने को मिला है.
डीएसपी म्यूचुअल फंड ने अपनी 2022 विनवेस्टर पल्स रिपोर्ट जारी की है,
जिसमें निवेश पैटर्न और निवेश से जुड़े फैसले लेने वाले कारणों के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं.
एक कार्यक्रम में डीएसपी इंवेस्टमेंट मैनेजर्स की वाइस चेयरपर्सन अदिति कोठारी देसाई ने सर्वे के निष्कर्षों के बारे में बताया.
सर्वे
डीएसपी के सर्वेक्षण में 10 शहरों (4 मेट्रो: मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर, और 6 मिनी-मेट्रो: इंदौर, कोच्चि, पटना,
चंडीगढ़, लुधियाना और अमृतसर) से 4625 महिलाओं और पुरुषों को शामिल किया गया.
प्रतिभागियों में वे लोग शामिल थे जो वर्तमान में काम कर रहे हैं या कम से कम 2 साल तक काम कर चुके हैं.
इनमें अविवाहित, विवाहित और ऐसे विवाहित लोग जिनके बच्चे भी हो चुके हैं, उनको शामिल किया गया.
निर्णय लेने में पुरुष अधिक स्वतंत्र
वहीं इस रिपोर्ट में कई अहम बातों का खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट में सामने आया है
कि इंवेस्टमेंट के फैसले लेते वक्त पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक स्वतंत्र होते हैं.
सर्वे में शामिल 40% पुरुषों ने कहा कि वे अपने निवेश के फैसले खुद लेते हैं
यानी पेशेवर सलाहकारों या किसी और से परामर्श किए बिना वो फैसले लेते हैं. हालांकि महिलाओं के मामले में ऐसा नहीं है.
महिलाएं लेती हैं सलाह
महिलाएं इंवेस्टमेंट को लेकर काफी सोच-विचार करती है. सर्वे में केवल 26% महिलाओं ने बताया कि
उन्होंने इंवेस्टमेंट के लिए फैसले खुद लिए हैं. वहीं सर्वे में शामिल 67% महिलाओं ने कहा कि
उन्होंने इंवेस्टमेंट संबंधी फैसले लेते समय अपने जीवनसाथी से सलाह-मशविरा किया,
जबकि पुरुषों के मामले में केवल 48% पुरुषों ने अपने पार्टनर से इंवेस्टमेंट के वक्त सलाह ली थी.
ऐसे में सर्वे के मुताबिक भारत में ज्यादातर महिलाएं अपने पार्टनर से सलाह लेकर ही इंवेस्टमेंट से जुड़ा काम करती हैं.
निवेश का परिचय
दिलचस्प बात यह है कि महिलाओं को निवेश से परिचित कराने में उनके पिता (12%) की तुलना में
पतियों (21%) ने बड़ी भूमिका निभाई है. वहीं निवेश टारगेट के सवाल पर अधिक महिलाओं (45%) ने
टॉप इंवेस्टमेंट टारगेट (Investment Trends) के रूप में अपने बच्चे की शिक्षा प्रदान करने का विकल्प चुना,
जबकि अधिक पुरुषों ने Debt Free रहने के लिए पर्याप्त होने की बात कही. Debt Free में पुरुषों के लिए
38% और महिलाओं के लिए 33% का नतीजा सामने आया. वहीं शुरुआती लक्ष्यों के रूप में
खुद का कारोबार करने के मामले में 26 फीसदी पुरुष और 23 फीसदी महिलाएं शामिल थी.
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया कम्प्यूटर जगत के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
