Investment:8% तक ब्याज, टैक्स छूट, महिलाओं के लिए दमदार हैं मोदी सरकार की ये 2 योजनाएं
Investment: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कई ऐसी स्कीम्स हैं
जिनका सीधा फायदा महिलाओं या लड़कियों को मिलता है। उदाहरण के लिए
बिटिया की शादी या बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) है।
इसी तरह, इस साल आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) नाम से एक विशेष बचत योजना की शुरुआत की।
इन दोनों ही योजनाओं में Investment पर सरकार ब्याज देती है। आइए जानते हैं
यह भी पढ़ें :investment:आपकी पत्नी भी है तो इस तरह उसे बनाएं लखपति,सिर्फ 1000 रुपये
कि सुकन्या समृद्धि और महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र के बीच बेहतर विकल्प कौन सी योजना है।
सुकन्या समृद्धि योजना
नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में इस योजना की शुरुआत की थी।
यह योजना 10 वर्ष तक की बालिका के लिए है। इसके तहत 250 रुपये के मामूली रकम में भी
बिटिया का अकाउंट खोला जा सकता है। सरकार की ओर से इस पर 8% ब्याज दी जाती है।
योजना में अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना Investment कर सकते हैं।
बिटिया की 18 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए 50% निकासी की जा सकती है।
वहीं, 21 साल की उम्र में शादी के लिए रकम निकालने का प्रावधान है।
आयकर की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिलती है
किसी भी बैंक या डाकघर में इस अकाउंट को खोला जा सकता है।
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र
इसी साल लॉन्च हुई इस योजना में निवेश अवधि दो वर्ष है। Investment सीमा
न्यूनतम 1000 रुपये से अधिकतम 2 लाख रुपये तक है। वहीं सरकार 7.5% ब्याज देती है,
जो तिमाही आधार पर जमा किया जाता है। पहले वर्ष के बाद खाताधारक्र 40% तक राशि निकाल सकते हैं।
मान लीजिए कि खाता अक्टूबर 2023 में खोला गया है, तो अक्टूबर 2025 में
मैच्योर हो जाएगा। किसी बैंक या डाकघर में अकाउंट खुल जाएगा।
