international driving license:क्या आप विदेश में गाड़ी चलाकर कमाना है मोटा पैसा? जान लें इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का यह तरीका
international driving license: भारत में इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस भी बनता है,
जिससे आप विदेश में भी कार या बाइक ड्राइविंग का आनंद ले सकते हैं।
इस इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस(international driving license) से आप किसी दूसरे देश में
खुद गाड़ी ड्राइव कर उसे अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं। साथ ही अगर आप वहां कमाई के उद्देश्य से जा रहे हैं
तो वहां ड्राइविंग कर मोटा पैसा भी कमा सकते हैं, बशर्ते उस समय आपके पास
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस(international driving license) होना चाहिए।
भारतीय सड़क परिवहन प्राधिकरण द्वारा एक इंटरनेशनल ड्राइविंग
लाइसेंस जारी किया जाता है, ताकि DL धारक अन्य देशों में भी गाड़ी चला सकें।
अमेरिका में भी कर सकते हैं ड्राइविंग
आपको बता दें कि भारत का इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस संयुक्त राज्य अमेरिका,
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत यूरोपीय उपमहाद्वीप के कई देशों में वैलिड है।
कैसे बनवाएं इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आप आरटीओ कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर
आवेदन कर सकते हैं। बस आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इसके लिए वर्तमान ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी चाहिए होगी। साथ ही आप जिस देश की यात्रा कर रहे हैं,
उसके पासपोर्ट-वीजा की प्रति होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के टिकट की कॉपी होनी चाहिए।
आयु प्रमाण और निवास प्रमाण पत्र की प्रति होना अनिवार्य है।भारतीय नागरिकता का प्रमाणित प्रमाण और फोटो होना
जरूरी है। इसके साथ वैलिड हेल्थ फिटनेस होना बेहद आवश्यक है।
कहां जाना होगा? कैसे होगा आवेदन
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी आरटीओ में जाना होगा।
सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी के साथ फॉर्म को संलग्न कर इसे जमा करना होगा।
इसके बाद आपको शुल्क जमा करना होगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में है।
आप इंटरनेशनल कंट्रोल ट्रैफिक एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
