Insurance:कंपनी की बीमा पॉलिसी का बढ़ा सकते है दायरा, कम खर्च में गाड़ी से लेकर अस्पताल तक मिलेगी कवरेज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 

Insurance:कंपनी की बीमा पॉलिसी का बढ़ा सकते है दायरा, कम खर्च में गाड़ी से लेकर अस्पताल तक मिलेगी कवरेज

Insurance: ज्यादातर कंपनी द्वारा उनके कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा,

- Advertisement -
- Advertisement -

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा या अन्य तरह के टर्म इंश्योरेंस की सुविधा दी जाती है,

लेकिन इन जोखिमों के आलवा भी एक कर्मचारी को कई तरह के कवरेज की जरूरत होती है।

उदाहरण के लिए कहें तो बहुत-से ऐसे भी कर्मचारी होते हैं,

जिनको खुद के साथ-साथ अपने माता-पिता के स्वास्थ्य बीमा कवरेज की भी जरूरत होती है।

ऐसे में अगर कर्मचारी चाहें तो अपने कवरेज का दायरा बढ़ा सकते हैं

इसके लिए उन्हें ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

माता-पिता को करें कवर

ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा की कवरेज देती है,

लेकिन माता-पिता को भी इस कवरेज में शामिल किया जा सकता है।

माता-पिता के कवर की लागत प्रति वर्ष लगभग 25,000 रुपये हो सकती है।

यह व्यक्तिगत बीमा की कीमत के मामले में समान हो सकता है,

लेकिन यह कर्मचारी के लिए कहीं अधिक प्रभावी हो सकता है। इस तरह अलग से पॉलिसी लेने के

बजाए खुद के स्वास्थ्य बीमा पर ही माता-पिता को भी कवर कर सकते हैं।

वैकल्पिक कवरेज की पेशकश

हर कर्मचारी की जरूरत अलग-अलग होती है और ऐसे में बीमा कवरेज की मांग भी उसके मुताबिक,

अलग होती है। ऐसे में वैकल्पिक कवरेज का विकल्प कर्मचारियों द्वारा अपनाया जा सकता है।

कर्मचारी अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर इसे चुन सकते हैं। कंपनियों द्वारा दिए जाने

वाले मुख्य रूप से स्वैच्छिक बीमा इस प्रकार हैं: माता-पिता और विस्तारित परिवार के

लिए समूह स्वास्थ्य बीमा, कोर समूह स्वास्थ्य बीमा में

वृद्धि या मोटर, व्यक्तिगत दुर्घटना कवर जैसे अन्य बीमा कवरेज।

क्यूरेटेड बीमा का लें विकल्प

कर्मचारियों के लिए क्यूरेटेड बीमा (curated insurance) का विकल्प भी है।

इसमें अस्पताल नकद और ओपीडी बीमा, कर दुर्घटना बीमा, साइबर लायबिलिटी कवर जैसे

बहुत-से कवरेज को शामिल किया जाता है। ऐसे में कर्मचारियों को ज्यादा सुविधा मिलती है।

साथ ही, व्यापक स्तर पर किए जाने पर बीमा कंपनियों को यह कम लागत में मिल सकता है।

इस तरह, कंपनियों पर इसका ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ता और

कर्मचारियों को ज्यादा चीजों में बीमा (Insurance) की सुविधा मिलती है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...