Insurance Scheme: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इंश्योरेंस पर दिख सकता है असर, इन लोगों की होगी बल्ले-बल्ले

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Insurance Scheme: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इंश्योरेंस पर दिख सकता है असर, इन लोगों की होगी बल्ले-बल्ले

Insurance Scheme: सरकार की ओर से लोगों के फायदे के लिए

कई स्कीम चलाई जा रही है. इस बीच लोगों की जिंदगी में बीमा का काफी महत्व है.

- Advertisement -
- Advertisement -

इंश्योरेंस (Insurance Scheme) के जरिए लोग परेशानी के समय में आर्थिक मदद हासिल कर

सकते हैं. अब बीमा को लेकर सरकार की ओर से अहम कदम उठाया गया है.

वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने सूक्ष्म बीमा योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए

10 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की.

इन मंत्रालयों और विभागों में श्रम और रोजगार, आवास और शहरी मामले,

कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास शामिल हैं.

बीमा

सूक्ष्म बीमा योजनाओं – प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री

सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत ‘कवरेज’ को बढ़ावा देने के लिए

बुलाई गई इस बैठक में पंचायती राज मंत्रालय, खान मंत्रालय,

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,कोयला मंत्रालय, डाक विभाग

और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

वित्त मंत्रालय

सरकार अब इन योजनाओं में विस्तार करने का इरादा बनाए हुए हैं.

बैठक में इन योजनाओं के तहत पंचायत स्तर तक नामांकन बढ़ाने को कहा गया.

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा कि इसके लिए तीन महीने तक अभियान चलेगा.

अभियान एक अप्रैल से 30 जून, 2023 तक देश के सभी जिलों में चलाया जाएगा.

लोग हों शामिल

इसके अलावा कई लोग इनमें शामिल भी होंगे. वहीं जोशी ने संबंधित मंत्रालयों/विभागों को स्वयं

सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,

स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, खान श्रमिकों, सभी असंगठित मजदूरों, रेहड़ी-पटरी

वालों, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों, मनरेगा श्रमिकों को

दोनों सूक्ष्म बीमा योजनाओं के तहत शामिल करने को कहा.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...