Insurance policy सरेंडर करने पर मिलेगा ज्यादा मूल्य, इसी महीने हो सकता है फैसला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Insurance policy सरेंडर करने पर मिलेगा ज्यादा मूल्य, इसी महीने हो सकता है फैसला

Insurance policy: आप जीवन बीमा पॉलिसी सरेंडर करते हैं तो इस पर आपको पहले की तुलना में ज्यादा मूल्य मिल सकता है।

भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण यानी इरडाई इसी महीने फैसला कर सकता है। नियामक ने दिसंबर में इस पर चर्चा पत्र जारी किया था।

- Advertisement -
- Advertisement -

चर्चा पत्र के अनुसार, जीवन बीमा कंपनियों की ओर से पॉलिसी धारकों को दिए जाने वाले सरेंडर मूल्य को बढ़ाने और सरेंडर शुल्क को घटाने का प्रस्ताव दिया गया है।

इरडाई का इरादा पॉलिसी धारकों को ज्यादा लाभ देना था। शुल्क घटने से जीवन बीमा कंपनियों के मार्जिन पर 5% तक का असर पड़ेगा।

इस प्रस्ताव को उसी रूप में लागू किया जाता है जिस रूप में इसे प्रस्तावित किया गया है, तो पॉलिसी धारकों को मिलने वाला मूल्य दोगुना हो सकता है।

मूल्य को तर्कसंगत बनाने पर विचार

इरडाई इस महीने की बैठक में प्रस्तावित सरेंडर मूल्य को तर्कसंगत बनाने पर विचार करने के लिए तैयार है। इस प्रस्तावित सरेंडर मूल्य के दो पहलुओं पर तर्कसंगत बनाने की दिशा में विचार किया जा रहा है।

बीमा कंपनियों के लिए अच्छा निर्णय इरडाई सरेंडर मूल्य की गणना उसी तरह कर सकता है, जिस तरह आज 5 साल से पहले सरेंडर की गई पॉलिसियों के लिए की जाती है।

भले ही बीमा पॉलिसी की अवधि कुछ भी हो। ज्यादा सरेंडर मूल्य 5 साल से ज्यादा की पॉलिसी को ही मिल सकता है, जो बीमा कंपनियों के लिए बड़ा कदम होगा।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...