Insurance Companies:इन 6 इंश्योरेंस कंपनियों को मिले 3 हजार करोड़ के नोटिस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Insurance Companies:इन 6 इंश्योरेंस कंपनियों को मिले 3 हजार करोड़ के नोटिस

Insurance Companies: देश की कई बड़ी बीमा कंपनियां टैक्स चोरी को लेकर चल रही

एक जांच के दायरे में आ गई हैं. उनमें आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का भी नाम शामिल है.

- Advertisement -
- Advertisement -

मामले की जांच कर रहे जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय यानी डीजीजीआई ने

टैक्स चोरी को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में 6 बीमा कंपनियों को 3000 करोड़ रुपये के नोटिस भेजे हैं.

3000 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड

ईटी में छपी एक खबर के अनुसार, इन बीमा कंपनियों के ऊपर आरोप है

कि उन्होंने री-इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी का भुगतान नहीं किया है,

जबकि उन्हें को-इंश्योरेंस कंपनियों से कमिशन मिले हैं. इसे लेकर डीजीआईआई ने

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड समेत 6 बीमा कंपनियों को करीब 3000 करोड़ रुपये के नोटिस भेजा है.

ब्याज-जुर्माने के बाद बढ़ सकती है डिमांड

खबर में जीएसटी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि जिन बीमा कंपनियों को नोटिस भेजे गए हैं,

उन्होंने री-इंश्योरेंस प्रीमियम पर को-इंश्योरेंस कंपनियों से कमिशन वसूला,

लेकिन जीएसटी का भुगतान नहीं किया. हालांकि अधिकारी ने किसी कंपनी का नाम नहीं बताया,

लेकिन उन्होंने बताया कि भेजे गए नोटिस करीब 3000 करोड़ रुपये के हैं.

यह भी पढें :Insurance कंपनियों को म्यूचुअल फंड्स बेचने की मिल सकती है इजाजत, जानिए आपको होगा क्या फायदा

ब्याज और जुर्माना जोड़ने पर नोटिस की रकम बढ़ सकती है.

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बताई ये बात

दूसरी ओर प्रमुख बीमा कंपनियों में से एक आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने जीएसटी चोरी को लेकर

मिले नोटिस के बारे में खुद ही शेयर बाजारों को जानकारी दी है.

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बताया है कि उसे 1,729 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है.

कंपनी ने बताया है कि यह नोटिस जुलाई 2017 से

मार्च 2022 के दौरान मिले री-इंश्योरेंस प्रीमियम को लेकर है.

कंपनी डीजीजीआई से मिले कारण बताओ नोटिस का जवाब देने की तैयारी कर रही है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...