Insurance: नितिन गडकरी के ऐलान से लोगों की बल्ले-बल्ले, देश में जल्दी आने वाली है नई इंश्योरेंस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Insurance: नितिन गडकरी के ऐलान से लोगों की बल्ले-बल्ले, देश में जल्दी आने वाली है नई इंश्योरेंस

Insurance: पिछले काफी वक्त से लोगों का इंश्योरेंस को लेकर काफी ध्यान बढ़ गया है.

देश में अलग-अलग प्रकार की इंश्योरेंस (Insurance Plan) फिलहाल मिल रही है.

- Advertisement -
- Advertisement -

लोग लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance), हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance), व्हीकल

इंश्योरेंस (Vehicle Insurance) आदि खरीद सकते हैं. वहीं अब नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक नई

प्रकार की इंश्योरेंस (insurance) लाने का ऐलान किया है. जल्दी ही इस इंश्योरेंस

को देश में लॉन्च भी किया जाएगा, जिससे कई लोगों को फायदा मिलेगा.

 

Surety Bond Insurance Product

 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ढांचागत क्षेत्र में तरलता बढ़ाने के लिए काम कर रही है. ऐसे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से देश का पहला गारंटी बॉन्ड बीमा उत्पाद (Surety Bond Insurance Product) 19 दिसंबर को जारी किया जाएगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के पहले Surety Bond Insurance Product लाने का ऐलान किया है.

 

इनमें है अंतर

 

बता दें कि गारंटी बॉन्ड कॉर्पोरेट बॉन्ड और वित्तीय गारंटी से अलग होते हैं. गारंटी बॉन्ड में किसी बीमित परियोजना को पूरा करने या प्रदर्शन का दायित्व शामिल होता है, जबकि कॉरपोरेट बॉन्ड की बात की जाए तो उसमें लोन चुकाने से संबंधित वित्तीय दायित्व शामिल होते हैं. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारतीय राजमार्गों का बुनियादी ढांचा तेजी से विकसित हो रहा है, जिसके लिए फंड की जरूरत है.

 

ठेकेदारों को मिलेगी राहत

 

गडकरी का कहना है कि 19 दिसंबर को भारत का पहला गारंटी बांड बीमा उत्पाद Surety Bond Insurance Product सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के जरिए लॉन्च किया जाएगा. इससे ठेकेदारों को काफी राहत मिलेगी. गडकरी ने बताया कि ये बॉन्ड ठेकेदारों की बैंक गारंटी के रूप में फंसी कार्यशील पूंजी को मुक्त कराने में मदद करेंगे, जिससे बुनियादी ढांचा क्षेत्र में कैश बढ़ेगा. इससे ठेकेदार पूंजी का उपयोग कारोबार के विस्तार के लिए कर पाएंगे.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related