Insurance : जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा के बाद अब आया ‘रिश्तों का बीमा’, मिलता है मोटा पैसा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Insurance : जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा के बाद अब आया ‘रिश्तों का बीमा’, मिलता है मोटा पैसा

Insurance : हाल ही में एक चीनी शख्स ने अपने रिश्ते का इंश्योरेंस करवाया और फिर शर्तों के मुताबिक क्लेम राशि लेने भी पहुंचा।

एक दूसरे मामले में सोशल मीडिया पर एक लड़का-लड़की ने रिलेशनशिप के दौरान इस शर्त पर हर महीने कुछ पैसे निवेश किए कि जिसको धोखा मिलेगा उसको ये सारा पैसा मिलेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं नोएडा में रह रहे आईटी प्रफेशनल सुमित (नाम बदलकर) ने अपने लव पार्टनर के साथ शादी करने से पहले ही जॉइंट फ्लैट खरीद लिया।

यहां तक फ्लैट से लेकर डेकोरेशन तक उसने पार्टनर की रजामंदी से की। दरअसल, बदलते दौर में रिश्तों में बढ़ती भरोसे की कमी के चलते अब लोग रिश्तों का बीमा करवाने लगे हैं।

चीन, यूरोप और अमेरिका में यह ट्रेंड खासा हिट हो चुका है और अब देश में भी इसे पसंद किया जा रहा है। (सभी सांकेतिक तस्वीरें: pexels, आईस्टॉक)

रिश्ता अंजाम तक पहुंचने के बाद मिलती है राशि

प्यार के इंश्योरेंस का कॉन्सेप्ट बाकी इंश्योरेंस से थोड़ा अलग है। जैसे गाड़ी या प्रॉपर्टी के इंश्योरेंस में प्रॉपर्टी के डैमेज या चोरी होने की स्थिति में पैसे मिलते हैं, वहीं प्यार के इंश्योरेंस में रिश्ता अंजाम तक पहुंचे, तभी बीमे की रकम मिलती है।

अगर किसी का पार्टनर उससे पहले ब्रेकअप ले ले, तो बीमे की राशि क्लेम नहीं की जा सकती। दोनों एक निश्चित समयावधि में शादी के बंधन में बंधने पर ही ऐसा कर सकते हैं।

ऐसी पॉलिसी खरीदने वाले युवाओं को उम्मीद होती है कि बीमा राशि के लालच में उनका पार्टनर उन्हें छोड़कर नहीं जाएगा और उनका रिश्ता अंजाम तक पहुंच पाएगा।

दरअसल, पूरी दुनिया में ब्रेकअप से लेकर तलाक के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी को देखते हुए यूरोप, अमेरिका और चीन में कई कंपनियों ने रिश्तों को लेकर इंश्योरेंस पॉलिसी निकाली है।

शादीशुदा जोड़े भी ले रहे ये पॉलिसी

द न्यूयार्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये इंश्योरेंस पॉलिसी केवल अनमैरिड ही नहीं, मैरिड कपल के लिए भी हैं। एक पॉलिसी की समय सीमा कम से कम पांच साल है, जिसमें आपको पॉलिसी के नियमों के तहत पैसा निवेश करना होता है।

इन पॉलिसी की खासियत यह है कि इनमें आपको ब्याज काफी ज्यादा दिया जाता है, ताकि लोग इन पॉलिसी के जरिए रिश्तों में बंधे रहें। शादी करने के बाद भी आप 5, 10, 15 साल तक की पॉलिसी ले सकते हैं।

मसलन, शादी के बाद अगर आपने 10 साल की पॉलिसी ली है और आपकी रिलेशनशिप अच्छी चल रही है, तो आपको जमा किए हुए पैसे के अलावा काफी फीसदी ब्याज भी मिलेगा।

युवाओं को क्यों पसंद आ रही है यह पॉलिसी?

एक सर्वे के मुताबिक, अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षित युवा ऐसी इंश्योरेंस कंपनियों में निवेश करते हैं। इसकी वजह है उनकी अपने इमोशनल इन्वेस्टमेंट की सिक्योरिटी।

अपोलो हॉस्पिटल में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर रिचा तनेजा का मानना है, ‘रिश्ते को लेकर इनसिक्योरिटी के चलते लोग इस तरह की पॉलिसी की तरफ अट्रैक्ट हो सकते हैं।

जहां एक पार्टनर यह मानकर नहीं चलता कि उसे सामने वाले के साथ लाइफ लॉन्ग रहना है या जो इस बात को लेकर कन्फर्म नहीं होते कि जिसे वह अपना मान रहे हैं, वह उनका लंबा साथ देगा।’

रिलेशनशिप काउंसलर नेहा भार्गव बताती हैं कि जब आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं, तो झगड़ा होना सामान्य है। गुस्से में लिया गया एक छोटा या निर्णय दो लोगों को अलग कर देता है।

ऐसी स्थिति में अगर रिश्तों का इंश्योरेंस किया गया हो, तो वह पलभर का निर्णय लेने में दोनों लोग एक बार सोचेंगे और अगर वह समय निकल गया तो हो सकता है कि उन दोनों के बीच फिर अलग होने की नौबत न आए।

शादीशुदा कपल का ही उदाहरण ले लें, वह डिवोर्स के कगार पर ही तब पहुंचता है, जब वह पूरी तरह अलग होने का डिसाइड कर लेता है। कई बार डिवोर्स में देरी इसलिए हो जाती है क्योंकि यह एक लंबी प्रोसेस है। वहीं कुछ मामलों में रिश्ता टूट जाने के बाद भी इस तरह की साझा चीजें लोगों को वापस पहले वाले प्यार की तरफ खींच ले जाती हैं।

गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, तो मिल गए 25000 रुपये

चीन के एक व्यक्ति ल्यू साल 2018 में तब चर्चा में आए, जब उन्होंने कपंनी की लव इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की। पॉलिसी बेचते हुए कंपनी के एजेंट ने उसे 10 हजार युआन यानी लगभग 1 लाख 15 हजार रुपए की कवरेज का वादा किया था।

शर्त यह थी कि अगर दोनों का रिश्ता 3 से 10 साल के भीतर शादी तक पहुंचता है, तो बीमे की राशि क्लेम की जा सकती है और उन्होंने की भी। उस साल कंपनी ने इसी तरह की पॉलिसी पूरे देश में तकरीबन 19 हजार से भी ज्यादा बेची थी।

इसी तरह एक दूसरे मामले में सोशल मीडिया पर एक लड़का-लड़की ने हार्टब्रेक फंड बनाया, जिसके तहत हर महीने वे 500 रुपये निवेश करते गए इस शर्त पर कि जिसको धोखा मिलेगा उसको ये सारा पैसा मिल जाएगा।

युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया, तो लड़के को फंड का सारा पैसा यानी 25 हजार रुपये मिल गए, जिनकी जानकारी उसने ट्विटर पर भी दी थी। यूरोप और चीन समेत दुनिया भर में इन दिनों कई छोटी-बड़ी कंपनियां प्यार का इंश्योरेंस करवा रही हैं। इसमें से कुछ रजिस्टर्ड हैं, तो कुछ अन-रजिस्टर्ड।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...