Income Tax: आयकर विभाग (Income Tax) ने उन करदाताओं को ईमेल और एसएमएस भेजना शुरू कर दिया है

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Income Tax: आयकर विभाग (Income Tax) ने उन करदाताओं को ईमेल और एसएमएस भेजना शुरू कर दिया है

Income Tax: जिनका चालू वित्त वर्ष के दौरान दिया गया कर उनके वित्तीय लेनदेन के अनुरूप नहीं है. विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी. विभाग एक ई-अभियान चला रहा है.

क्यों अलर्ट भेज रहा आयकर विभाग?

आयकर विभाग के अभियान उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों/इकाइयों को महत्वपूर्ण वित्तीय लेनदेन के बारे में ईमेल (आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अग्रिम कर ई-अभियान-महत्वपूर्ण लेनदेन के रूप में चिह्नित) और SMS के माध्यम से सूचित करना है, और उनसे अपने अग्रिम कर की गणना करने, कर देनदारी सही से भरने और बकाया अग्रिम कर 15 मार्च या उससे पहले जमा करने का आग्रह करना है.

- Advertisement -
- Advertisement -

एक बयान में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा कि आयकर विभाग को वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान व्यक्तियों/इकाइयों द्वारा किए गए विशिष्ट वित्तीय लेनदेन पर कुछ जानकारी प्राप्त हुई है.

किन लोगों को जा रहा SMS

सीबीडीटी ने कहा, “चालू वित्त वर्ष के दौरान अबतक भुगतान किए गए करों के विश्लेषण के आधार पर, विभाग ने ऐसे व्यक्तियों/इकाइयों की पहचान की है

जिनके वित्त वर्ष 2023-24 (आकलन वर्ष 2024-25) के लिए करों का भुगतान उनके द्वारा किए गए वित्तीय लेनदेन के अनुरूप नहीं है.”

इसमें कहा गया कि यह करदाताओं के लिए अनुपालन को सुगम बनाने और करदाता सेवाओं को बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में विभाग की एक और पहल है. आयकर विभाग विभिन्न स्रोतों से करदाताओं के निर्दिष्ट वित्तीय लेनदेन की जानकारी प्राप्त करता है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...