IAS: UP के 22 पीसीएस अफसर जल्द बनेंगे आईएएस, इन तीन बैच के अफसरों को होगा फायदा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

IAS: UP के 22 पीसीएस अफसर जल्द बनेंगे आईएएस, इन तीन बैच के अफसरों को होगा फायदा

IAS: उत्तर प्रदेश के 22 पीसीएस अफसरों को जल्द ही आईएएस के पद पर

पदोन्नति मिलेगी। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 के लिए 18 रिक्तियां घोषित की हैं।

इसके पहले से चार पद रिक्त हैं। पदोन्नति के दायरे में

वर्ष 2004 के साथ वर्ष 2006 व 2007 बैच के पीसीएस अधिकारी आएंगे।

केंद्र सरकार हर साल पीसीएस अफसरों को पदोन्नति देने के लिए

रिक्तियां घोषित करती थी।वर्ष 2022 के लिए यूपी को 18 रिक्तियां मिली हैं।

वर्ष 2004 बैच में कुल में 16 पीसीएस अधिकारी हैं।

वर्ष 2006 में 11 और वर्ष 2007 बैच में 25 पीसीएस अधिकारी हैं।

पदोन्नति के दायरे में कुल 22 अधिकारी आएंगे। नियुक्ति एवं

कार्मिक विभाग ने पदोन्नति की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसके लिए जल्द ही केंद्र के संघ लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

वहां से अनुमति मिलने के बाद पदोन्नति के लिए डीओपीटी से अनुमति मांगी जाएगी। वहां तारीख

तय होने के बाद पदोन्नति के दायरे में आने वाले अधिकारियों का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

संघ लोक सेवा आयोग एक-एक नामों पर विचार करेगा और पात्रता के दायरे में आने

वाले पीसीएस अफसरों को आईएएस के पद पर पदोन्नति दी जाएगी।

आईपीएस लोक्कू प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र जाएंगे

यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी रवि जोसेफ़ लोक्कू को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एण्ड

डेवलपमेंट (बीपीआर एण्ड डी) में आईजी बनाया गया है।

वे शीघ्र ही प्रतिनियुक्ति पर केन्द्रीय एजेन्सी बीपीआर एण्ड डी जायेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आरजे लोक्कू की प्रतिनियुक्ति की जानकारी राज्य सरकार को दे दी है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में लिखा है

कि श्री लोक्कू को उनके प्रभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 अगस्त 2026 तक के लिए

प्रतिनियुक्ति पर तैनाती दी गई है। पत्र में श्री लोक्कू को नई

जिम्मेदारी के लिए शीघ्र कार्यमुक्त करने को भी किया गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...