Husband: नशे में रात भर सड़क पर पड़ा रहा पति, होश आया तो ससुराल जाकर पत्नी के काट दिए बाल, सीने पर चाकू से किए कई वार
husband: मैनपुरी में पत्नी के चरित्र पर शक में आग बबूला हुआ पति बुधवार को अपने बाल कटवाकर ससुराल पहुंच गया।
शराब के नशे में पहुंचा पति सारी रात सड़क पर पड़ा रहा। सुबह होश आया तो पत्नी का बाल भी चाकू से काट दिए। इसके बाद पत्नी को बुरी तरह पीटने लगा।
परिजन बचाने दौड़े तो वह अपने ही सीने पर चाकुओं से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। इसके बाद खुद थाने पहुंच गया।
पुलिस ने पत्नी को थाने बुलाया तो पति के ड्रामे का पता चला। पुलिस ने मेडिकल कराकर उसे एसडीएम कोर्ट भेज दिया।
मामला बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम देवगंज का है। बुधवार को हाथरस के कस्बा नवीपुर खुर्द निवासी कैलाश पुत्र कल्याण सिंह अपने सिर के बाल कटवाकर
बिछवां के ग्राम देवगंज स्थित अपनी ससुराल पहुंचा और शराब के नशे में ससुराल के सामने सड़क पर पड़ा रहा।
गुरुवार को उसका नशा उतरा और वह ससुराल में घर पहुंचते ही अपनी पत्नी को पकड़ लिया और उसके सिर के बाल चाकू से काट दिए।
वह उसे पीटने लगा तो पत्नी शोर मचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह अपने ही सीने पर चाकू से वार करने लगा।
वह चीखते हुए कह रहा था कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है। चीखते हुए वह थाने पहुंच गया और पुलिस से पत्नी की शिकायत की।
शांतिभंग में भेजा गया एसडीएम कोर्ट
बिछवां। थाना प्रभारी कपिल कुमार वशिष्ठ ने पुलिस गांव भेजी और कैलाश की पत्नी और परिजनों को थाने बुला लिया।
थाने में पहुंची पत्नी ने कहा कि उसका पति उस पर बेवजह शक करता है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।
मारपीट से परेशान होकर कुछ दिन पहले वह ससुराल से मायके आ गई थी।
पुलिस ने विवाद बढ़ने पर कैलाश पर शांतिभंग की कार्रवाई की और उसे एसडीएम कोर्ट भेज दिया। जहां से उसे जमानत मिल गई।
पहली पत्नी की हो चुकी है मौत
बिछवां। पत्नी ने ये भी बताया कि पति कैलाश की शादी पहले फिरोजाबाद निवासी महिला उमा के साथ हुई थी। एक बच्चे की मां बनने के बाद उमा की मौत हो गई।
उमा की मौत के बाद कैलाश का विवाह मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम देवगंज निवासी दीप्ति पुत्री नरेश कुमार के साथ हो गई।
शादी के बाद दीप्ति भी एक पुत्री की मां बन गई है। लेकिन वह पत्नी से आए दिन मारपीट करता था, जिसकी वजह से मायके जाना पड़ा।
कोतवाली में मुस्कराता रहा कैलाश
ससुराल में हंगामा करने के बाद थाने पहुंचा कैलाश के चेहरे पर जरा सी शिकन नहीं था।
न तो उसे अपने किए पर पछतावा था। वह हिरासत में होने के बावजूद मुस्कराता रहा। पुलिस भी अचरज में थी कि नशा उतरने के बाद भी वह हंस रहा है।
