How will the stock market move this week?, इन फैक्टर्स को ध्यान में रखकर करें निवेश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

How will the stock market move this week?, इन फैक्टर्स को ध्यान में रखकर करें निवेश

शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कई वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं तथा वैश्विक रुख से तय होगी।

विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इस सप्ताह सोमवार को जुलाई के औद्योगिक

- Advertisement -
- Advertisement -

उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आने हैं। वहीं बुधवार को थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े आएंगे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार की दिशा वैश्विक बाजारों

के रुझान के अलावा कुछ महत्वपूर्ण वृहद आर्थिक आंकड़े तय करेंगे।

सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति के अलावा विनिर्माण और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आने हैं।

’’ इसके अलावा विदेशी कोषों का प्रवाह और डॉलर के मुकाबले

रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

क्या कहते हैं जानकार?

सैमको सिक्योरिटीज में बाजार परिप्रेक्ष्य प्रमुख अपूर्व सेठ ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों को बेसब्री से अमेरिका के मुद्रास्फीति

के आंकड़ों का इंतजार है। इन आंकड़ों पर सभी की निगाह रहेगी,

क्योंकि इसके आधार पर ही पता चलेगा कि फेडरल रिजर्व का आगे का रुख क्या रहता है।’’

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि

कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये का रुख बाजार की धारणा को प्रभावित करेगा।

बीते सप्ताह बाजार कैसा था?

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 989.81 अंक या 1.68 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक

एक्सचेंज का निफ्टी 293.90 अंक 1.67 प्रतिशत चढ़ गया। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध

अजित मिश्रा का मानना है कि बाजारों में अभी तेजी का रुख जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि बाजार में अभी व्यापक रूप से लिवाली का रुझान दिख रहा है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...

Kushinagar में होली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Kushinagar में होली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया...

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...